फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अधिवक्ता संघ चुनाव

अधिवक्ता संघ चुनाव

Sat, 29 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ चुनाव
बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पारसनाथ आगे
विज्ञापन

- मंत्री आलोक, उपाध्यक्ष सुधांशु व कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार को मिले सर्वाधिक वोट
- परिणाम की अधिकारिक घोषणा सोमवार को
फोटो-20 से 25 व 37
फैजाबाद। बार एसोसिएशन चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर पारसनाथ पांडेय सर्वाधिक वोट पाकर आगे रहे। वहीं, मंत्री पद पर आलोक खरे ने सभी प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए सर्वाधिक मत प्राप्त किये। उपाध्यक्ष पद पर सुधांशु वाजपेयी व कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार यादव को सबसे ज्यादा वोट मिले। शनिवार सुबह आठ बजे से बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में शुरू हुई मतगणना देर शाम तक जारी रही। बार के पांच पदों के लिए अभी पुनर्मतगणना चल रही है। परिणामों की अधिकारिक घोषणा 31 जुलाई को आचार्य नरेंद्रदेव सभागार की बैठक में की जाएगी।
रिटर्निंग अफसर संजीव दुबे व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सत्यनारायण पाठक ने बताया कि मतगणना के बाद आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर पारसनाथ पांडेय को 686 व रनर रहे अरविंद सिंह को 436 वोट मिले। रामसुभावन को 235, सुशील तिवारी को 184, रामशंकर यादव को 181, अरविंद कौल को 110 व ओंकारनाथ तिवारी को 29 मत से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर सुधांशु वाजपेई को 1053 व जयकरन पांडेय को 645 मत मिले।
विज्ञापन

मंत्री पद पर आलोक खरे को सर्वाधिक 563 व रनर परविंद कुमार मिश्र को 531 मत मिले। इनके अलावा राजितराम वर्मा को 338, राजीव पांडेय को 131 व राकेश कुमार मिश्र को 99 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर एमटी जैदी को सर्वाधिक 558 व रनर शैलेंद्र कुमार जायसवाल को 515 मत मिले। इसी पद की प्रत्याशी मुन्नी देवी को 388 व अजय मिश्र को 374 मत मिले। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर पवन कुमार अकेला को सर्वाधिक 694 व रनर रहे प्रदीप चौबे 680 व सुरेंद्र पांडेय को 412 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार यादव को 564 मत मिले, उनके प्रतिद्वंद्वी सुधाकर मिश्र को 500 वोट मिले। गोपाल नरायन उपाध्याय को 272 व मुकुल विसारिया को 423 वोटों से संतोष करना पड़ा। कार्यकारिणी ए के दो पदों के लिए सर्वाधिक मत राजेश यादव को 945, राजेश कुमार तिवारी को 912 व तीसरे प्रत्याशी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को 795 मत मिले। कार्यकारिणी बी के लिए रमेश तिवारी को 894, भागवत प्रसाद पांडेय को 646, इंद्रेश सिंह को 639 मत मिले। कार्यकारिणी सी के लिए विमल श्रीवास्तव को सर्वाधिक 844 व आलोक पाठक को 744 मत मिले। इसी पद के प्रत्याशी रामप्रकाश पांडेय को 674 मतों से संतोष करना पड़ा। रिटर्निंग अफसर ने बताया कि मंत्री, संयुक्त मंत्री प्रथम, संयुक्त मंत्री द्वितीय, कार्यकारिणी बी के लिए रनर रहे प्रत्याशी ने पुर्नमतगणना के लिए आवेदन किया है, जिस पर पुनर्मतगणना कराई जा रही है। देर रात परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed