{"_id":"597b7cce4f1c1b29528b45c0","slug":"161501265102-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में टकराने के बाद ट्रक गुमटी में घुसी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में टकराने के बाद ट्रक गुमटी में घुसी, तीन घायल
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
बीकापुर (फैजाबाद)। दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी व टिनशेड में घुस गया। दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हादसा गुरुवाररात करीब 9:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी में हाईवे पर हुआ। फैजाबाद की तरफ से इलाहाबाद गिट्टी लादने जा रहे खाली ट्रक की सुल्तानपुर की तरफ से फैजाबाद जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिससे इलाहाबाद जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक सब्जी के ठेले से टकराया फिर उसके बाद टिनशेड में घुस गया।
इससे बिलारी माफी निवासी राकेश गुप्ता का टिनशेड, बर्तन, चारपाई, बिस्तर आदि नष्ट हो गया। दुर्घटना में आरती, शिवा निवासी बिलारी माफी व पुत्तीलाल निवासी नासिरपुर मुसी घायल हो गए। पुत्तीलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक बाबूराम राजवंशी ने बताया कि एक ट्रक चालक रामजीत यादव निवासी मंगारी को पकड़कर कोतवाली लाया गया है जबकि दूसरा ट्रक ड्राइवर भाग गया है। नासिरपुर निवासी इंद्र बहादुर की तहरीर पर एक ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।