{"_id":"597627e84f1c1bc0168b4884","slug":"161500915688-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में चली लाठी, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में चली लाठी, चार जख्मी
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों जिला अस्पताल में भर्ती
हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवना मजरे पूरे विश्राम दूबे में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम रेवना पूरे विश्राम दूबे निवासी सौरभ दुबे व आलोक दुबे के बीच बाग व आबादी की जमीन पर टीनशेड रखने को लेकर विवाद हो गया। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिस पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
मगर रात 9:30 बजे दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें राजेंद्र दुबे, आलोक दुबे, बबलू समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।