{"_id":"59611ed84f1c1b083d8b4664","slug":"161499537112-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्द मिला स्कूल, शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्द मिला स्कूल, शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मिला स्कूल, शिक्षकों से जवाब तलब
हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय रनापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय बन्द पाया गया। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार, शिक्षक एकता सिंह, अरविन्द कुमार व संतोष कुमार गैरहाजिर मिले।
यहां के चारों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं जूनियर हाईस्कूल चिखड़ी में नामांकित 97 बच्चों के सापेक्ष मात्र 16 बच्चे उपस्थित मिले एवं प्राथमिक विद्यालय चिखड़ी में 126 नामांकित बच्चों के सापेक्ष मात्र 13 बच्चे ही मौजूद मिले।
बीईओ ने सात स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की कम उपस्थिति वाले स्कूलों के शिक्षकों से भी स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ ने शिक्षकों से अधिक संख्या में बच्चों का नामांकन करने और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज हरदोइया में एक जुलाई से मिड डे मील नहीं बनने की शिकायत मिली। प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर, हरदोइया, चिखड़ी, पूरे खिरई का भी उन्होंने निरीक्षण किया। ब्यूरो