फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चिलचिलाती धूप में इंतजार करते रह गए दिव्यांग

चिलचिलाती धूप में इंतजार करते रह गए दिव्यांग

Mon, 19 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में इंतजार करते रह गए दिव्यांग
चिलचिलाती धूप में इंतजार करते रह गए दिव्यांग
विज्ञापन

सीएचसी पर शिविर में नहीं आयी डॉक्टरों की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
हैरिंग्टनगंज। हैरिंग्टनगंज सीएचसी पर दिव्यांगों के लिए रविवार को लगने वाले कैम्प में डॉक्टरों के न पहुंचने से चिलचिलाती धूप और गर्मी में कोसों दूर से आए दिव्यांगों को बैरंग लौटना पड़ा, जिससे दिव्यांगों में व्यवस्था के प्रति रोष दिखा।

बताया गया कि रविवार को हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य पर दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र वितरित करने के लिए कैंप लगना तय हुआ था। जिसके बाद क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन दिव्यांग हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन कैंप के लिए चयनित डॉक्टरों और उनकी टीम के न पहुंचने के कारण दिव्यांगों को मायूस होकर बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस बारे में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएन द्विवेदी ने बताया कि सुबह तक उन्हें भी कैंप स्थगित होने की कोई सूचना नहीं थी। दिव्यांगों के आने व फोन करने पर पता चला कि आज कैंप नहीं होगा। अभी अगली तारीख की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वहीं दिव्यांगों ने बताया कि कड़ी धूप में गर्मी के मारे बुरा हाल है। हम लोग किसी तरह 10-15 किलोमीटर से यहां पहुंचे हैं, इसके बावजूद यहां पहुंचने पर पता चल रहा है कि कैंप के लिए जिले से कोई टीम नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed