{"_id":"5d07cfa18ebc3e30bb0b2a05","slug":"156079298019-faizabad-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज हत्याकांड के सभी आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज हत्याकांड के सभी आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर के बहुचर्चित मनोज हत्याकांड के सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके सोमवार को सीजेएम संजीव कुमार त्रिपाठी की अदालत में पेश किया। जहां से सभी छह आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइंस के एक रेस्टोरेंट से मनोज शुक्ल का अपहरण हो गया था। मनोज के भाई ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस ने आरोपी आशीष सिंह निवासी लक्ष्मण पुरी कॉलोनी, उसके भाई वीरेश सिंह, श्याम कुमार यादव निवासी खुर्दाबाद, विनीत कुमार पांडेय निवासी सवापुर थाना हरैया जिला बस्ती, श्रवण कुमार पांडेय थाना दुबौलिया जिला बस्ती, शिवेंद्र निवासी शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया था।
मनोज की लाश गोंडा जिले में रेलवे ट्रैक पर मिली थी। पुलिस ने सोमवार को सभी छह आरोपियों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करके विवेचना के लिए और समय की मांग की।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने विवेचक की ओर से प्रस्तुत केस डायरी का अवलोकन करने के बाद सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।