{"_id":"5d067ec98ebc3e6c6931c9c0","slug":"15607067492012-faizabad-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड में 12 घरों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड में 12 घरों की गृहस्थी राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। रुदौली तहसील क्षेत्र के गनेशपुर गांव में रविवार दोपहर आग की चिंगारी से 12 दलित परिवारों के छप्पर और गृहस्थी जलकर राख हो गई।
हवा तेज होने के चलते आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। सूचना के बावजूद कोई भी दमकल कर्मी मौके पर नही पहुंचा।
रुदौली तहसील के गनेशपुर गांव में रविवार दोपहर अचानक उठी आग की चिंगारी ने देखते ही देखते 12 घरों को तहस नहस कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि आग की चपेट में आकर श्यामलाल रैदास, रामकली, रामकेवल, बृजलाल, रामदीन, रामराज, धर्मेंद्र, साहबदीन, मातादीन, किस्मता, साहब प्रसाद, सुखदेव के घरों की गृहस्थी जल गई।
आग कैसे लगी इसके बारे में कोई स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार फोन करने बाद भी मौके पर दमकल कर्मियों की टीम नही पहुंच सकी और यूपी 100 के लोग और बाबा बाजार चौकी के सिपाही आए और देखकर वापस चले गए।
विज्ञापन
तहसीलदार शिव प्रसाद ने बताया कि हल्का लेखपाल हरिश्चंद्र सिंह को मौके पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। आगजनी में 6 मकान आवासीय और 6 मकान गैर आवासीय जल गए है। लेखपाल घटना स्थल पर मौजूद है। रिपोर्ट मिलने पर सभी पीड़ितों को अहेतुक सहायता दिलाया जाएगा।