फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रधान पर मारपीट कर एक लाख छीनने का आरोप

प्रधान पर मारपीट कर एक लाख छीनने का आरोप

Sun, 16 Jun 2019 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पर मारपीट कर एक लाख छीनने का आरोप
तारुन। ग्राम सभा बेनीगद्दोपुर निवासी बाइक सवार युवक को शनिवार देर शाम रोककर दो ग्राम प्रधानों द्वारा मारपीट कर एक लाख रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन



ग्रामसभा निवासी पीड़ित बृजेश कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह रिश्तेदारी से वापस घर जा रहा था।


जाना बाजार बीकापुर मार्ग पर पलटूवीर पुल के पास वासुपुर की तरफ से बेनीगद्दोपुर के प्रधान हृदयराम यादव व रामपुर अहिरौली के प्रधान श्रीराम यादव बाइक से पहुंचे और मोटरसाइकिल के सामने अपनी बाइक खड़ी करके मांगी गई जनसूचना को वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन



विरोध करने पर राड से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर बाइक को पंचर कर डिग्गी में रखे एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी कई बार प्रधान से झगड़ा हो चुका है। जिसका मुकदमा भी थाने में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम प्रधान हृदयराम यादव ने इस मामले से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि गंवई राजनीति के तहत हमेशा विपक्षी छवि खराब करने की कोशिश करते रहते हैं। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल हैदरगंज थाने से संबंधित है। जबकि पीड़ित तारुन थाने का निवासी है। मारपीट की घटना की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed