फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एक वर्ष के भीतर शुरू हो राममंदिर का निर्माण

एक वर्ष के भीतर शुरू हो राममंदिर का निर्माण

Sun, 16 Jun 2019 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
एक वर्ष के भीतर शुरू हो राममंदिर का निर्माण
अयोध्या। आचार्य धर्मेंद्र ने संत सम्मेलन में कहा कि राममंदिर तो रामभक्तों व संतों की शक्ति से ही बनेगा। हमें सबका साथ सबका विकास नहीं बल्कि रामभक्तों का साथ व रामभक्ति का विकास चाहिए।
विज्ञापन




कहा कि मोदी जी शिरडी जाते हैं अयोध्या क्यों नहीं आते। उन्हें पीएम शिरडी वाले ने नहीं, रामलला ने बनाया है। वह रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 81वें जन्मोत्सव पर आयोजित विराट संत सम्मेलन में बोल रहे थे। समारोह में जुटे संतों में राममंदिर निर्माण की बेसब्री स्पष्ट दिखी।
विज्ञापन



पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने संतों को आश्वस्त किया कि अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होगा।


दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी हैं इसलिए धीरज रखें, साल भर के भीतर मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा।


गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के मुख्यग्रंथी ज्ञानी गुरुजीत सिंह बोले कि मोदी जी सनातन परंपरा व हिंदुत्व को बढ़ा रहे हैं। मोदी व योगी के नेतृत्व में ही राममंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संत सम्मेलन को बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, ज.गु.वासुदेवानंद सरस्वती, ज.गु.वासुदेवाचार्य, ज.गु.रामदिनेशाचार्य, अमेरिका से आए संत योगी आनंद, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सहित अन्य संतों ने संबोंधित किया। संचालन डॉ. रामानंद दास ने किया।


मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, महामंडलेश्वर बजरंगदास, विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा द्वारा संतों का स्वागत सम्मान किया गया।


संत सम्मेलन में विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, महंत सियाकिशोरी शरण, स्वामी शांतानंद केरल, महंत रामशरण दास, महंत रामकुमार दास, महंत गिरीशपति त्रिपाठी सहित विभिन्न प्रांतों से आए संत मौजूद रहे।


रामलला के लिए ही हुआ सत्ता परिवर्तन
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविचल दास ने कहा कि रामलला के लिए ही सत्ता का परिवर्तन हुआ है। राममंदिर का हमारा स्वप्न अभी अधूरा है।


अब हम अपने आराध्य को टेंट में नहीं देख सकते, उन्हें शीघ्र आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार राममंदिर निर्माण का अपना वादा भूली नहीं है। संत समाज केा पूरी उम्मीद है कि मोदी सरकार शीघ्र ही राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी।


संतों ने कृष्णदास को जगतगुरु पद पर किया प्रतिष्ठित
महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में अपने 700 शिष्यों, प्रशिष्यों के साथ पहुंचे नेपाल के संत कृष्ण दास को ज.गु.रामभद्राचार्य व अन्य संत-धर्माचार्यों द्वारा जगद्गुरू रामानंदाचार्य के पद पर प्रतिष्ठित किया गया।


ज.गु.रामभद्राचार्य ने बताया कि संत कृष्ण दास ने नेपाल राष्ट्र में हिंदुत्व से भटक रहे 10 लाख हिंदुओं को वैष्णव परंपरा की दीक्षा दी है। वह नेपाल राष्ट्र में हिंदुत्व की स्थापन करने व सनातन धर्म का परचम लहरा रहे हैं। आज से उन्हें ज.गु. रामानंदाचार्य रामकृष्णाचार्य के नाम से जाना जाएगा। उन्हें जगद्गुरू पद का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।


सरयू महोत्सव में भी शामिल हुए डिप्टी सीएम
महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या सरयू महोत्सव में भी शामिल हुए। यहां पहुंचने पर आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास द्वारा उनका सम्मान किया गया।



इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद गुप्ता, विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक बाबा गोरखनाथ, विधायक शोभा सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed