फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फर्जी नामांकन पर आधार के जरिए लगेगी लगाम

फर्जी नामांकन पर आधार के जरिए लगेगी लगाम

Sun, 16 Jun 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
फर्जी नामांकन पर आधार के जरिए लगेगी लगाम
अयोध्या। सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों और मदरसों में बच्चों का फर्जी नामांकन कर एमडीएम का राशन डकारने और जूते-मोजे, बैग, ड्रेस आदि में धांधली करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अब बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन



मगर अभी तक जिले के सिर्फ परिषदीय स्कूलों में ही करीब 55 हजार छात्रों का आधार कार्ड नहीं बन सका है। शासन की सख्ती के बाद अब जिले को 21 मशीनें प्राप्त हुई हैं। ब्लॉकवार कैंप लगाकर शत-प्रतिशत आधारकार्ड बनाने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन



एमडीएम योजना में घालमेल रोकने के लिए शासन ने इससे आच्छादित सभी स्कूलों में नामांकित नौनिहालों को आधारकार्ड से जोड़ने का निर्णय पूर्व में ही लिया है।


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1531 प्राथमिक विद्यालय व 566 जूनियर हाईस्कूल हैं, जिनमें बीते सत्र में कुल 190933 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।


ये छात्र संख्या तो कागजों पर है, हकीकत में स्कूलों का मुआयना करने पर कुल छात्र संख्या के आधे बच्चे भी उपस्थित नहीं मिलते हैं। मगर जूते-मोजे, स्वेटर, बैग, ड्रेस आदि का पूरा बजट हड़प लिया जाता है। वहीं, एमडीएम आदि में फर्जी छात्र संख्या दिखाकर धांधली की जाती है। कई स्कूलों में सिर्फ दिखावे के लिए ही नामांकन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन ने इसी फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को आधार कार्ड से जोड़ने का निर्णय लिया था। बीते वर्ष ही बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर बीते वर्ष 10 फरवरी तक प्रत्येक दशा में सभी बच्चों का आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया था।


मगर सरकार का ये फरमान जिले में बेअसर दिखा। हालांकि, इसमें सिस्टम की भी तमाम खामियां सामने आईं। अब तक विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों की कुल छात्र संख्या के महज 70-72 प्रतिशत बच्चों का ही आधार बनने का दावा किया जा रहा है।


इस तरह करीब 55 हजार बच्चों का अभी तक आधार कार्ड नहीं बन सका है। अभी तक इसके लिए कोई प्रयास भी विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है।


सूत्रों के अनुसार इस सत्र में शासन की ओर से बिना आधार के नामांकन के जूते-मोजे, स्वेटर, ड्रेस, स्कूल बैग आदि का वितरण न करने के निर्देश के बाद आधार बनाने के लिए तेजी दिखाई जा रही है।


ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने पर शत-प्रतिशत नामांकन के लिए जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग को 21 मशीनें प्राप्त हो गई हैं और 11 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ब्लॉकवार कैंप लगाकर सभी बच्चों का आधार बनाया जाएगा। इसका ब्लॉकवार कार्यक्रम तैयार किया गया है।



जिले में करीब 70 फीसदी बच्चों का आधार कार्ड बन चुका है। शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के लिए 21 मशीनें प्राप्त हुई हैं, 11 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया गया है। जुलाई से ब्लॉकवार कैंप लगाकर आधार से वंचित सभी बच्चों का कार्ड बनाया जाएगा।
- अमिता सिंह, बीएसए अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed