{"_id":"5d0532f78ebc3e08ad43fb0a","slug":"15606218033-faizabad-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के नाम पर प्रतिभागी से रुपए ऐंठने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के नाम पर प्रतिभागी से रुपए ऐंठने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सेना में भर्ती के नाम पर दो युवकों से 47 हजार रुपये ऐंठने के आरोप में कैंट पुलिस ने केस दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। मामले की जांच मिलेट्री इंटेलीजेंस ने भी की थी।
चार दिसंबर 2018 को डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित हुई सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले विपिन सिंह निवासी सराय जादवपुर थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज ने कैंट थाने में तहरीर दी थी।
इसमें आरोप लगाया कि भर्ती के दौरान रामकिशोर उर्फ मुकेश निवासी नयापुरवा थाना कैंट व सुमित उपाध्याय निवासी शक्तिनगर कोतवाली नगर ने उन्हें खुद को सैन्यकर्मी बताते हुए उसे सेना में भर्ती कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
इसके लिए दोनों ने विपिन से 47 हजार रुपये भी लिए। बाद में विपिन को नियुक्ति पत्र भी दिया, जो फर्जी निकला। पीड़ित विपिन ने सैन्य अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की थी।
जांच टीम ने घटना को सही पाया। कैंट थाना प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।