{"_id":"5d0532e58ebc3e247e2b5100","slug":"15606217856-faizabad-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा तीन वर्ष का रिकार्ड, सबसे गर्म दिन रहा शनिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा तीन वर्ष का रिकार्ड, सबसे गर्म दिन रहा शनिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। तेज धूप व प्रचंड गर्मी ने शनिवार को पिछले तीन वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। 44.5 डिग्री तापमान के साथ शनिवार को 2015 के बाद सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। बदन झुलसाती धूप व भीषण गर्मी से जिले में हाहाकार मच गया। आमजन सहित पशु-पक्षी तक गर्मी से बेहाल दिखे।
अप्रैल माह से ही शुरू हुई गर्मी ने जून में आफत ला दी है। जून में प्री मानसूनी बारिश की बौछारें कुछ सुखद एहसास कराती थीं, लेकिन इस बार तो सूरज की तीखी किरणें बदन झुलसा रही हैं।
शनिवार को सुबह से ही कड़क धूप निकली तो लोग बेहाल हो उठे। गांव में तालाब, पोखरे आदि में पानी न होने से मवेशी भी व्याकुल दिखे। जरूरी काम से लोग बाहर निकले भी तो धूप से बचाव करते दिखे। बिना मुंह ढाके निकले लोगों की हालत खराब दिखी।
विज्ञापन
प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे तापमान ने शनिवार को तीन वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार का दिन इस सीजन ही नहीं, बल्कि 2015 से अब तक का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान ने ये आंकड़ा 9 व 10 जून 2015 को छुआ था। मौसम के रौद्र रूप से किसान भी चिंतित हैं। इन दिनों धान की नर्सरी डालने का समय है।
जलस्तर काफी नीचे होने से ट्यूबवेल, पंपिंग सेट आदि पानी नहीं दे रहे हैं, वहीं बरसात की अभी कोई संभावना प्रतीत नहीं हो रही है। हर कोई आसमान की ओर लाचारी भरी निगाहों से देखने को विवश है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी बारिश की कोई संभावना प्रतीत नहीं हो रही है। तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।