फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान जरूरी-कमिश्नर

श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान जरूरी-कमिश्नर

Tue, 26 Mar 2019 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान जरूरी-कमिश्नर
श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान जरूरी
विज्ञापन

अयोध्या। मंडलायुक्त मनोज मिश्र और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में चैत्र रामनवमी मेले के तैयारियों की समीक्षा की।

कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन अयोध्या रामनवमी मेले के दौरान विशेष निगरानी, आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे। मेले के दौरान पानी, बिजली, साफ.-सफाई व दवाई की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


कहा कि मेला अवधि में ट्रैफिक पुलिस, यातायात व पार्किंग से संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान रखा जाए। मेला क्षेत्र में थर्मोकोल व पॉलीथिन पर पूर्णतय: प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एआरएम रोडवेज से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था, अस्थाई बस स्टैंडों की व्यवस्था, प्रशासन को अस्थाई विद्युतीकरण, ध्वनि विस्तारक यंत्र, बैरीकेटिंग जल-थल, वॉच टावर/बैरियर, टेंट व्यवस्था, नाव व्यवस्था/गोताखोर, मोटर बोट व अन्य आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए।

अधीक्षक रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था, रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन पर सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैरियर आदि की व्यवस्था, मनकापुर फैजाबाद पैसेंजर/सरयू एक्सप्रेस में मेले के दौरान अतिरिक्त कोच और अतिरिक्त चक्कर लगवाने आदि की व्यवस्था के लिए कहा।

इसके साथ ही खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग को खाद्य पदार्थों की चेकिंग, जल निगम से हैंडपंपो की मरम्मत सहित अन्य व्यवस्था के लिए कहा। पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिए कि राम नवमी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण रखा जाए। प्रमुख मंदिरो तथा स्नान घाटों पर विशेष पुलिस बल तैनात किए जाएं। सीसीटीवी कैमरो से भी निगरानी की जाए। घाटों पर जल पुलिस, गोताखोर व नावों से नदी में निगरानी होगी, जल बेरीकेटिंग कराई जाए। बैठक में एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एडीएम सिटी वैभव शर्मा, एसपी सिटी अनिल कुमार सिसौदिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

इनसेट...
मेले के प्रमुख पर्व
डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पांच अप्रैल शुक्रवार को दोपहर 1.36 बजे से बासंतीय नवरात्र प्रारंभ होकर छह अप्रैल दोपहर 2.35 बजे तक, दुर्गा अष्टमी 12 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 10.15 बजे से प्रारम्भ होकर 13 अप्रैल सुबह 8.13 बजे से तक चलेगा। 13 अप्रैल शनिवार को श्री रामनवमी श्रीराम जन्मोत्सव सुबह 8.13 बजे से 14 अप्रैल को सुबह 5.57 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed