फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लाल निशान के करीब पहुंचकर थमा सरयू का वेग

लाल निशान के करीब पहुंचकर थमा सरयू का वेग

Fri, 27 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लाल निशान के करीब पहुंचकर थमा सरयू का वेग
खतरे के निशान से मात्र 23 सेमी. दूर है सरयू
विज्ञापन

अयोध्या। सरयू का जल स्तर लाल निशान के करीब पहुंचकर ठहर गया है। लेकिन बाढ़ की आशंका से कछार में पलायन तेज हो गया है। सरयू का जलस्तर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जलस्तर 92.50 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से महज 23 सेमी. दूर है।

सरयू के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालांकि शुक्रवार को जलस्तर लाल निशान के पास पहुंचकर ठहर गया। जिसके बाद कछारवासियों ने राहत की सांस ली। विगत दिनों शारदा व गिरिजा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का उफान तेज हो गया था। 48 घंटे के अंदर सरयू का जलस्तर 50 सेमी. बढ़ा है। हालांकि शुक्रवार दोपहर 12 बजे सरयू का जलस्तर 92.50 मीटर पर आकर ठहर गया है। वहीं कछारवासियों में बाढ़ के खतरे को लेकर हलचल है। सरयू तट से सटे कई गांवों के लोगों ने ऊंचे स्थानों पर शरण ले ली है। वहीं अयोध्या में भी सरयू का पानी फटिक शिला तक पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अभियंता संजय कुशवाहा ने बताया कि सरयू का जलस्तर दोपहर 12 बजे से स्थिर है। उन्होंने सरयू के जलस्तर में फिर वृद्धि की संभावना व्यक्त की है। बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता सीएम यादव ने बताया कि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। बाढ़ के खतरे को लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है साथ ही नाव आदि की भी व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed