फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रेरक प्रसंगों व मूल मंत्रों ने मेधावियों को दिखाई नई राह

प्रेरक प्रसंगों व मूल मंत्रों ने मेधावियों को दिखाई नई राह

Wed, 25 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रेरक प्रसंगों व मूल मंत्रों ने मेधावियों को दिखाई नई राह
प्रेरक प्रसंगों व मूलमंत्रों से मेधावियों को दिखाई नई राह
विज्ञापन

फैजाबाद। अवध विवि के संत कबीर सभागार में बुधवार को आयोजित अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह मेें अतिथियों ने प्रेरक प्रसंगों व ज्ञानवान बनने के मूल मंत्रों को बताकर मेधावियों को नई राह दिखाई। कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास मेधावियों को और बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा। प्रतिभाओं के साथ आए उनके शिक्षकों व अभिभावकों ने अमर उजाला को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व मुख्य व अति विशिष्ट अतिथियों ने विवि परिसर में पौधरोपण किया।
डीएम डॉ. अनिल कुमार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता पर भी ध्यान केंद्रित करें। कहा कि आज की विद्या व ज्ञान का मतलब नौकरी चाहिए यह धारणा बन गई है। पहला ध्येय अच्छा इंसान बनना होना चाहिए। लक्ष्य पर अडिग रहने से सफलता अवश्य मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने कहा कि आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है। जो अच्छा नहीं कर सके हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें फिर से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि यदि मन में लगन व विश्वास है तो मंजिल मिलना तय है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि छात्र पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें फिर उस दिशा में केंद्रित होकर आगे बढ़े। कहा कि सफलता के लिए निरंतर अध्ययन पर ध्यान देने की जरूरत है। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि दृढ़ता व अनुशासन है तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य पर ध्यान देने की बात कही। विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य ओमप्रकाश सिंह, आशीष ूिमश्र, प्रधानाचार्य पीएन सिंह व राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मानित छात्र-छात्राओं से बातचीत...
अमर उजाला परिवार की ओर से सम्मान पाकर गौरव महसूस हो रहा है। आगे भी प्रयास रहेगा कि और अच्छे अंक प्राप्त करके सम्मानित होने का मौका मिले।-अपूर्वा पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मंच तक पहुंचकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अमर उजाला ने इस मंच पर हम मेधावियों को अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।- अनूप वर्मा

अमर उजाला के इस कार्यक्रम में आकर कॅरिअर संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। साथ ही सम्मान पाकर आज मेहनत सार्थक प्रतीत हो रही है।-अंकुर मिश्रा

कार्यक्रम में आए कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भविष्य में क्या और कैसे करना चाहिए, इसको लेकर दिमाग में उठ रहे इन सवालों को साफ कर दिया। -रिपनदीप कौर

अमर उजाला ने यह आयोजन करके मेधावियों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। निश्चित रूप से यह साबित हो गया है कि कठिन परिश्रम कभी जाया नहीं जाती। -भूमि अग्रवाल

अमर उजाला के कार्यक्रम में आए कई अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि जिस विषय में रुचि हो, वहीं पढ़ना चाहिए। इससे हमारे अभिभावकों को भी सीख मिली। -आरजू पांडेय

सम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने इरादे मजबूत करने की सीख ने मुझे काफी प्रभावित किया है। यहां जो जानकारियां मिलीं वो बहुत काम आएंगी। -प्रियांशू वर्मा

अमर उजाला ने कार्यक्रम में मेधावियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया है। अब तक उलझनों में फंसे मुझ जैसे कई लोगों की जिज्ञासाओं का उत्तर मिल गया। -साक्षी सिंह

अमर उजाला का यह सम्मान समारोह किसी कॅरिअर काउंसिलिंग से कम नहीं रहा। क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों ने खूब हौसला बढ़ाया और जानकारियां दी है। -अनुज्ञा ओझा

अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हमको कमिश्नर सर, डीआईजी सर व डीएम सर आदि के वक्तव्य सुनने का मौका मिला, जिससे बहुत सीख मिली है। -सुरभि पांडेय

अमर उजाला से सम्मानित होकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इससे मन में आगे बढ़ने की चाह और प्रबल हो गई। यहां मिली सीख जीवन में बहुत काम आएगी। -कशिश सावलानी

अमर उजाला ने सम्मानित करने के साथ ही मेधावियों को बहुत कुछ दिया है। यहां आकर प्रशासनिक अधिकारियों ने जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र भी दिया है। -उज्ज्वल सिंह


इनका हुआ सम्मान...
यूपी बोर्ड इंटर के अनूप वर्मा, तृष्या श्रीवास्तव, अंकुर मिश्रा, सुरभि पांडेय, उम्मे हबीबा, समर्थ पांडेय, ऋचा यादव, अनुष्का सिंह, राधा कसौंधन, सलोनी वर्मा, सूरज द्विवेदी, शैलजा यादव, श्रेया सचान, प्राची गुप्ता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के अनिकेत विश्वकर्मा, राजा भावेश, उत्कर्ष मिश्रा, तनवीर फातिमा, अंकित यादव, मंत्शा, शिवी पांडेय, सृष्टि तिवारी व शिवांगी लक्ष्मी प्रजापति। सीबीएसई बोर्ड इंटर के आदर्श तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह, अनुज्ञा ओझा, अमीश वर्मा, शुभम राय, प्रज्ज्वल पांडेय, कशिश सावलानी, कनिका अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी व अभिषेक सिंह। हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड के अपूर्वा पांडेय, उज्ज्वल सिंह, कुणाल मिश्र, प्रांजली पांडेय, मानवेंद्र शर्मा, अभय कुमार सिंह, भूमि अग्रवाल, सोनाली सिंह, रिपनदीप कौर, साक्षी यादव, रोशन कुमार, जिग्रा फराज व साक्षी सिंह। आईसीएसई बोर्ड के इंटर की छात्रा आरजू पांडेय, व हाईस्कूल के प्रियांशू वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed