फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सीएचसी पूराबाजार को मिलेगा मुख्यमंत्री सांत्वना पुरस्कार

सीएचसी पूराबाजार को मिलेगा मुख्यमंत्री सांत्वना पुरस्कार

Mon, 05 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी पूराबाजार को मिलेगा मुख्यमंत्री सांत्वना पुरस्कार
राज्य के टॉप-10 अस्पताल में सीएचसी पूराबाजार
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रदेश स्तरीय टीम द्वारा तय किये गए मापदंडों पर खरा उतरने के लिए सीएचसी पूराबाजार ने प्रदेश के 10 अच्छे अस्पतालों की सूची में जगह बनाई है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को शीघ्र ही मुख्यमंत्री सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक लाख की धनराशि भी प्राप्त होगी।
मालूम हो कि प्रदेश स्तरीय टीम ने यह घोषणा करने से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूराबाजार का तीन चरणों में निरीक्षण किया था। प्रथम चरण में स्थानीय स्तर पर गठित टीम ने व द्वितीय चरण में जिला स्तर की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इन दोनों चरणों में उत्तीर्ण होने पर के बाद आखिरी चरण में प्रदेश स्तरीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूराबाजार के अलावा जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल एवं राजकीय श्रीराम चिकित्सालय का निरीक्षण किया। टीम द्वारा तय किये मापदंडों के अनुसार उत्तीर्ण होने के लिए 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य किया गया था। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व राजकीय श्रीराम चिकित्सालय तय किये मापदंडों पे खरा नहीं उतर पाये। लेकिन सीएचसी पूराबाजार ने 74 प्रतिशत अंक हासिल करके मंडल में प्रथम व प्रदेश में टॉप-10 में जगह बनाया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि अस्पताल का आधारिक संरचना और वहां दी जाने वाली सुविधा के स्तर को तय किये गए मापदंडों में शामिल किया गया था। आधारिक संरचना के अंतर्गत पेयजल की उपलब्धता एवं इसकी गुणवत्ता, जैव चिकित्सा कचरा, औषधीय उद्यान, सीसीटीवी कैमरा, ओपीडी में टीवी की व्यवस्था इत्यादि शामिल थे। सुविधा के तहत नवजात देखभाल की व्यवस्थाएं, पूर्व प्रसव जांच की व्यवस्था, स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार, रजिस्टर का रख-रखाव, परामर्श इत्यदि को प्रमुखता दी गयी थी। टीम के निरीक्षण के दौरान मानक की सभी कसौटी पर खरा उतरते हुए सीएचसी को यह स्थान प्राप्त हुआ। बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएचसी को यह उपलब्धि मिलने पर मुख्यमंत्री द्वारा सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक लाख की धनराशि भी दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों शासन से आई कायाकल्प की टीम के निरीक्षण में सीएचसी पूराबाजार को 74 प्रतिशत अंक मिले थे। वेबसाइट पर प्राप्त हुए परिणाम के अनुसार सीएचसी पूराबाजार ने प्रदेश के टॉप 10 सीएचसी की सूची में स्थान प्राप्त किया है। शीघ्र ही अस्पताल प्रशासन को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त होगा।- डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed