फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   5200 युवाओं ने सेना भर्ती को लगाई दौड़

5200 युवाओं ने सेना भर्ती को लगाई दौड़

Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
5200 युवाओं ने सेना भर्ती को लगाई दौड़
फैजाबाद। सेना भर्ती के चौथे दिन गुरुवार को इलाहाबाद के साथ व कौशांबी जनपद के 52 सौ युवाओं ने दौड़ लगाई। इसके लिए 82 सौ रजिस्ट्रेशन हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को संतकबीर नगर और अंबेडकरनगर के 8 हजार 5 60 युवा अपना दम खम दिखाएंगे। उधर, भर्ती के कमांडर ब्रिगेडियर संजय राय डोगरा रेजीमेंटल सेंटर पहुंचे और निरीक्षण किया।

उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। धुंध के चलते गुरुवार भोर से शुरू होने वाली भर्ती सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई। इस दौरान इलाहाबाद के शेष व कौशांबी जिले के 52 सौ युवाओं ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन


इसमें 82 सौ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। भर्ती के पांचवें दिन संतकबीर नगर व अंबेडकरनगर के 8 हजार 5 60 युवा दौड़ में भाग लेंगे।

गुरुवार को सेना भर्ती का जायजा लेने कमांडर ब्रिग्रेडियर संजय राय रैली ग्राउंड पर पहुंचे, उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए अधिकारियों से पूरी जानकारी ली व आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के कारण देर से शुरू हुई प्रक्रिया
सेना भर्ती बोर्ड अमेठी के डायरेक्टर कर्नल वीटीके राजू ने बताया कि गुरुवार को कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने के कारण प्रक्रिया सीसीटीवी में कैद नहीं हो पा रही थी।

इसके चलते थोड़ा विलंब हुआ। भर्ती प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू की गई। बताया कि भर्ती से संबंधित प्रक्रिया कैंट एरिया के लाल कुर्ती स्थित फुटबॉल ग्राउंड में चल रही है।


अभ्यर्थी इधर-उधर भटके नहीं सीधा यहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि जानकारी देने के बाद भी कुछ अभ्यर्थी अपना ओरिजनल आधार कार्ड, अनमैरिड सर्टिफिकेट व अन्य प्रपत्र साथ नहीं लाए जिसके चलते उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed