{"_id":"59c54c384f1c1b27688b5f23","slug":"151506102328-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ सेलेबस तक सीमित रह गई उच्च शिक्षा-महेन्द्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ सेलेबस तक सीमित रह गई उच्च शिक्षा-महेन्द्र कुमार
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सिर्फ सेलेबस तक रह गई उच्च शिक्षा’
-अवध विश्वविद्यालय में हुई अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फ ैजाबाद। सरकार उच्च शिक्षा को लेकर प्रत्येक तीन वर्ष पर प्रयोग कर रही है, जिससे शैक्षणिक वातावरण मूल-हीनता की तरफ बढ़ रहा है। उच्च शिक्षा सिर्फ सेलेबस तक ही सीमित रह गई है, जिससे शिक्षा के व्यापारीकरण को बढ़ावा मिला, हम बेसिक साइंस तथा मानविकीय को भूलते जा रहे हैं, जिसका परिणाम आने वाले समय में भयावह होगा।
उक्त बातें अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रभारी महेन्द्र कुमार ने कहीं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रो. रामलखन सिंह ने कहा कि शैक्षणिक संघ की बैठक विषयवार हो जिससे कार्यक्रम तथा गतिविधियों से संघ की हलचल बनी रहे। संचालन कर रहे प्रो. केके. वर्मा ने पीएचडी कोर्स वर्क को केन्द्रीयकृत करने की बात कही। बैठक में संघ ने विश्वविद्यालय परिवार में शामिल हुए नए शिक्षकों डॉ. राना रोहित सिंह व डॉ. विनोद चौधरी का स्वागत किया।