{"_id":"5994901d4f1c1bf2158b45ac","slug":"151502908445-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस ने खुफिया टीमों संग खंगाले संवेदनशील स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस ने खुफिया टीमों संग खंगाले संवेदनशील स्थल
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले की इनपुट के चलते रही सतर्कता
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर धर्मनगरी अयोध्या समेत फैजाबाद में मिले आतंकी हमले के इनपुट के चलते तैनात एटीएस की टीम सतर्क नजर आई। सोमवार की रात से मंगलवार देर रात तक टीम के अधिकारी खुफिया टीमों के साथ रेलवे स्टेशन, भीड़ भाड़ वाले इलाके, महत्वपूर्ण मठ मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करते नजर आए।
स्वतंत्रता दिवस के दिन किसी संदिग्ध की मौजूदगी की आशंका में एटीएस की टीम ने अयोध्या-फैजाबाद रेलवे स्टेशनों समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सघन जांच की। एंटी टेररिस्ट स्क्वायड के 20 जवान व अधिकारी हर उस जगह पर निगाह बनाए रखी जहां संदिग्धों की मौजूदगी संभव थी।
हालांकि इस संदर्भ में किसी भी अधिकारी ने बोलने से इनकार कर दिया। वहीं, दूसरी ओर जिले में पुलिस सतर्क रही, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जारी किए हेल्पलाइन नंबर पर भी किसी तरह की अप्रिय घटना की कॉल नहीं आई। एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह के अनुसार लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से राष्ट्रीय पर्व का उल्लास मनाया, जनपद में पुलिस सतर्क रही।