{"_id":"597a359e4f1c1b96628b49bb","slug":"151501181342-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार पदाधिकारियों का चुनाव आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार पदाधिकारियों का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुबह 7:30 बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान, मतगणना कल
फैजाबाद। बार एसोसिएशन के वर्ष 2017-18 के लिए 12 पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिटर्निंग अफसर ने गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना शनिवार को होगी।
बार के 12 पदों के लिए कुल 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 2210 मतदाता करेंगे। रिटर्निंग अफसर संजीव दुबे व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि, 28 जुलाई को कचहरी के आचार्य नरेंद्रदेव सभागार में सुबह साढे़ सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दोपहर एक बजे से दो बजे तक मध्यावकाश रहेगा।
उन्होंने बताया कि, बार एसोसिएशन की ओर से जारी पहचान पत्र साथ लाने वाले मतदाता ही वोट डाल सकेंगे। इसके बिना वोट नहीं डालने दिया जाएगा। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। बाहरी व्यक्ति मतदेय स्थल पर मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।