{"_id":"596268dd4f1c1bc43d8b465b","slug":"151499621597-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंज रहे कांवरियों के जयघोष, रामनगरी में भीड़ बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंज रहे कांवरियों के जयघोष, रामनगरी में भीड़ बढ़ी
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम भोले के जयकारों से गूंजने लगे चौक-चौराहे
अयोध्या/फैजाबाद। रामनगरी में जय श्री राम के साथ हर-हर बम-बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। सावन मास के पहले सोमवार की पूर्व संध्या से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कांवरिया भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। सरयू तट से प्रमुख मठ-मंदिरों व चौक-चौराहों तक कांवरियां भक्तों की टोलियां शिव भक्ति के रस में डूबे हैं। उधर, अयोध्या समेत पूरे जिले में पहले सोमवार के मद्देनजर प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई है।
सावन मास शुरू होते ही कांवरियां भक्तों की टोलियां नगरी में जुटने लगी हैं। सावन मास के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर मोबाइल में शिव भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-गाते कांवरियों की टोलियां नगरी के गली-कूचों व चौक चौराहों से गुजरने लगी है। कांवरियों की टोलियां सरयू तट पर स्नान कर प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक, प्रमुख मंदिरों हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करती है। पड़ोसी जिलों गोंडा, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी आदि स्थानों से कांवरियों की टोलियां नगरी में प्रमुख शिवालयों व सिद्धस्थानों पर जलाभिषेक के लिए सरयू जल लेने पहुंच रही हैं। उधर, मास के पहले सोमवार को लेकर प्रमुख शिवालय सरयू तट स्थित प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, गुप्तारघाट के पंचमुखी महादेव मंदिर में भक्तों की उमड़ने वाली भारी भीड़ को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस व प्रशासन ने भी भारी भीड़ के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। फैजाबाद के गुप्तारघाट पर पंचमुखी महादेव, देवकाली, झारखंडी महादेव आदि शिवालयों में भक्तों की भीड़ रहेगी।