फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ट्रेनिंग पूरी कर 199 जवानों ने लिया देश रक्षा का संकल्प

ट्रेनिंग पूरी कर 199 जवानों ने लिया देश रक्षा का संकल्प

Sun, 18 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनिंग पूरी कर 199 जवानों ने लिया देश रक्षा का संकल्प
ट्रेनिंग पूरी कर 199 जवानाें ने लिया देश रक्षा का संकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 34 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 199 रंगरूटों ने मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने की शपथ ली। सेंटर के कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल शाजी जोन ने परेड की सलामी ली। नौजवानों के कदमों की थाप के साथ डोगरा रेजीमेंट के मिलिट्री बैंड ने अपनी मधुर धुन की छटा बिखेरते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
परेड का निरीक्षण करने के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल शाजी जोन ने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में देश को आप जैसे होनहार सैनिकों की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि पास आउट हुए जवान अपनी यूनिट में पहुंचकर, यहां सीखे हुनर का सदुपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन


रोहित बने सर्वश्रेष्ठ रंगरूट
ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को मेडल प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ रंगरूट का पुरस्कार रोहित शर्मा को प्रदान किया गया। शारीरिक प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मनीष कुमार, शस्त्र एवं फायरिंग में हिमांशु, खेलकूद में आकाश, ड्रिल में अंकुश, रक्षा ज्ञान में पंकज तथा शारीरिक क्षमता में बलजीत सिंह को मेडल प्रदान किए गए। सभी जवानों को कर्नल शाजी जोन ने शाबाशी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed