फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाइवे दो ट्रकों की भिडंत में दोनों चालकों की मौत

हाइवे दो ट्रकों की भिडंत में दोनों चालकों की मौत

Wed, 07 Jun 2017 01:49 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
हाइवे दो ट्रकों की भिडंत में दोनों चालकों की मौत
बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन

बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटता रहा वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
मवई (फैजाबाद)। फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के बीपी मवई के सामने मंगलवार की दोपहर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे एक युवक को ट्रक ने रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
मवई थाना क्षेत्र के नेवादा रसूलपुर गांव के रहने वाले हनीफ का बेटा मेराज (30) मंगलवार की दोपहर अपनी भांजी और एक अन्य महिला को बाइक से लेकर मवई चौराहा दवा लेने के लिए जा रहा था। उसने पटरंगा थाना क्षेत्र के फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर बीपी मवई के पास अपनी भांजी व महिला को सड़क के दूसरे छोर पर उतार दिया। इसके बाद बीपी मवई स्थित पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहा था। तभी लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मेराज की बाइक टैंकर में फंस गई। टैंकर चालक एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटता रहा। इसी बीच बाइक टैंकर से अलग हुई तो चालक टैंकर समेत भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी हाईवे राघवेंद्र यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन


कार की चपेट में आकर युवक घायल
मवई। हाईवे पर जरैला बाजार के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क पार कर रहा एक युवक कार की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे सीएचसी रुदौली भेजा गया। जहां से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थाना पटरंगा क्षेत्र के जरैला गांव का अंकित कुमार (18) दोपहर में हाईवे पर जरैला बाजार के समीप सड़क पर कर रहा था तभी लखनऊ की ओर जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर भिड़े ट्रक, दो चालकों की मौत
बीकापुर/चौरे बाजार। फैजाबाद के चौरेबाजार-सुल्तानपुर के कूरेभार हाईवे की सीमा पर मंगलवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कूरेभार ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनाें चालकों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सीमा विवाद में कार्रवाई उलझी रही। इलाहाबाद से बोल्डर लादकर मंगलवार सुबह फैजाबाद की ओर जा रहा ट्रक फैजाबाद के चौरेबाजार-सुल्तानपुर के कूरेभार हाईवे की सीमा पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने अनियंत्रित हो गया। इस ट्रक की सामने से आ रहे खाली ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें बोल्डर लदे ट्रक का चालक दिलशाद (26) निवासी परमेश्वरपुर थाना जेठवारा प्रतापगढ़ व दूसरे ट्रक का चालक गणेशपुरी (50) निवासी भीटी थाना रामनगर वाराणसी गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी कूरेभार ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद सीमा विवाद को लेकर फैजाबाद व सुल्तानपुर पुलिस के बीच कार्रवाई उलझी रही। बाद में लेखपाल अवधेश मिश्र को बुलाकर घटनास्थल की पैमाइश कराई गई तो घटनास्थल थाना क्षेत्र कूरेभार सुल्तानपुर निकला। चौकी प्रभारी चौरे बाजार शरद कुमार ने बताया कि पैमाइश के बाद सीमा विवाद सुलझ गया। अब हादसे में थाना कूरेभार सुल्तानपुर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed