{"_id":"5936f5de4f1c1b01758b45e3","slug":"149677412517-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेवाघाट बंधा किनारे मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेवाघाट बंधा किनारे मिली युवक की लाश
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवाघाट बंधा किनारे मिली युवक की लाश
थाना अहरौली जनपद अंबेडकरनगर का था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
गोसाईगंज (फैजाबाद)। गोसाईगंज के महादेवाघाट परिसर के सामने बंधे के किनारे मंगलवार सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक की पहचान महमदपुर थाना अहरौली जनपद अंबेडकरनगर निवासी गौतम यादव (38) के रूप में हुई। उसके परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक गौतम के भाई सुभाष यादव ने बताया कि गौतम सोमवार रात को खाना खाने के बाद घर से निकल गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। तलाश की जा रही थी कि सुबह उसकी लाश महादेवघाट के पास बंधे के किनारे झाल में मिली। मृतक की नाक से खून निकल रहा था। थानाध्यक्ष योगेश्वर नाथ पांडेय मुताबिक, परिवारजनों ने बताया है कि गौतम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह नशा जरूर करता था। नशे की हालत में किसी से कुछ कहासुनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने अभी संदिग्ध अवस्था में लाश पाए जाने की सूचना दर्ज की है। जबकि मृतक गौतम के भाई सुभाष यादव ने हत्या की आशंका की तहरीर अज्ञात के खिलाफ दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही जानकारी हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई व विवेचना की जाएगी। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जायेगा।