फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सहायक नगर आयुक्त ने की आपतियों की सुनवाई

सहायक नगर आयुक्त ने की आपतियों की सुनवाई

Wed, 07 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त ने की आपतियों की सुनवाई
सहायक नगर आयुक्त ने की आपत्तियों की सुनवाई
विज्ञापन

सेनानियों व समाजसेवियों के नाम पर वार्ड की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। अयोध्या नगर निगम के परिसीमन में वार्डों पर नगर विकास विभाग से मांगी गई आपत्तियों को लेकर मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त ने सुनवाई की। आपत्ति कर्ताओं ने वार्डों के नाम सेनानियों और समाज सेवियों के नाम पर करने की मांग की।

नगर निगम के तिलक भवन में हुई सुनवाई बैठक में अयोध्या नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने आपत्ति कर्ताओं सेे से बारी-बारी से जानकारी ली। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के मनोज मेहरोत्रा, केशव बिगुलर एडवोकेट ने फैजाबाद के कुछ वार्डों के नाम स्थानीय स्वंत्रता सेनानियों रमानाथ मेहरोत्रा, महावीर प्रसाद बिगुलर, मन्नीलाल शुक्ल, भगवती प्रसाद श्रीवास्तव, डा. सुरेंद्र नाथ अग्रहरि, महबूब हुसैन आदि सेनानियों के नाम पर करने की मांग की। साथ ही कुछ वार्डों का नामकरण स्थानीय समाजसेवियों पूर्व विधायक वेद प्रकाश अग्रवाल व हिंदूवादी नेता श्रीभगवान जायसवाल के नाम पर करने की बात उठाई। इसके साथ कई अन्य आपत्तिकर्ताओं में पूर्व सभासदगण ओम प्रकाश अनदानी, हरीश सावलानी व नित्यानंद गुप्त उपस्थित रहे। जिन्होंने अपनी अपनी आपत्तियां उठाई। सुनवाई में विविध कर अधीक्षक मदन गोपाल यादव, इंजीनियर विनोद पटेल नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed