{"_id":"5936f5bc4f1c1be6778b45df","slug":"149677409110-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू प्राकट्योत्सव पर तीन दिनी महोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू प्राकट्योत्सव पर तीन दिनी महोत्सव आज से
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू प्राकट्योत्सव पर तीन दिनी महोत्सव आज से
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। आंजेनय सेवा संस्थान के तत्वाधान में सरयू प्राकट्योत्सव पर आयोजित त्रिदिवसीय साकेत सरयू महोत्सव का उद्घाटन 7 जून को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। यह जानकारी आयोजक शशिकांत दास ने दी। बताया कि 7 जून को प्रात: भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं शाम 7 बजे मां सरयू की आरती की जायेगी।
अध्यक्षता ज.गु. स्वामी वासुदेवाचार्य करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लल्लू सिंह, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव सहित डीएम, एसएसपी व अन्य संत-महंत आदि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समिति के मुख्य संरक्षक राजकुमार दास व नाका हनुमानगढ़ी के पुजारी रामदास के सानिध्य में त्रिदिवसीय साकेत सरयू महोत्सव का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन शाम 7:30 से 9:30 बजे तक संत प्रेमभूषण के श्रीमुख से कथामृत की वर्षा भी होगी। विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।