फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   तहसील दिवस...

तहसील दिवस...

Tue, 06 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस...
बीकापुर में अनुपस्थित मिले नौ अफसर, जवाब तलब
विज्ञापन

तहसीलों पर बारिश का रहा असर, कम आए फरियादी
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। मंगलवार को तहसील दिवस पर बारिश का असर रहा। अपनी समस्या लेकर आने वालों की संख्या कम रही। आम लोगों की समस्या सुनने के लिए कमिश्नर मनोज मिश्र सोहावल पहुंचे थे तो सदर तहसील में डीएम संतोष कुमार राय और एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त के साथ समस्याएं सुनी। बीकापुर तहसील दिवस पर खूब लापरवाही दिखी, मौके पर नौ अधिकारी नदारद मिले, सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिले के तहसील दिवस में कुल आए 651 मामलों में 34 का मौके पर निस्तारण हुआ है।

डीएम ने कहा कि सभी अफसर अपने विभाग से संबंधित समस्याओें का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की मानीटरिंग सीधे मुख्यमंत्री की जा रही है। कहा कि लापरवाही आपके स्वयं के लिए घातक हो सकती है। तहसील समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, चिकित्सा, आपूर्ति, कृषि, समाज कल्याण आदि के कुल 174 मामले आए, इनमें छह का निस्ताण कर दिया गया। यहां सीडीओ रवीश गुप्ता, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, पीडी एके मिश्र, एसपी सिटी, एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर मौजूद थे। सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, यहां कुल 92 मामले आए जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। नवागत एसडीएम अवधेश सिंह ने सभी राजस्व निरीक्षकों को समय और निष्पक्षता से निस्तारण का निर्देश दिया। लगभग 11 बजे झमाझम बरसात के बीच मंडलायुक्त मनोज मिश्र भी कुछ समय के लिये शिकायत सुनने पहुंचे लेकिन फरियादियों के अभाव में अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कुछ मिनटों में ही चले गए। उन्होंने स्वच्छता कर्तव्य निष्ठा और समय का पाठ पढ़ाया। सीआरओ सहित तहसीलदार मनोज कुमार शुक्ल, नायब तहसीलदार पैगाम हैदर मौजूद थे। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, एडीएम वित एवं राजस्व मदन चंद्र दूबे की अध्यक्षता में संपन्न तहसील दिवस में मंगलवार को कुल 21 शिकायतें आईं जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बारिश के कारण फरियादी कम पहुंचे। तहसील दिवस में नौ अफसरों के न पहुंचने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तहसील दिवस में एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार रामजनम यादव, सीएचसी अधीक्षक सतीश चंद्रा, सीओ संतोष कुमार मौजूद थे। रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील दिवस में विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रार्थनापत्र का संपूर्ण समाधान होना चाहिए। टालमटोल करने वाले कर्मी अपने कार्य व्यवहार में बदलाव लाएं। यहां के तहसील दिवस में 225 शिकायतें आई। जिनमें से पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में एसपी ग्रामीण डा. कृष्ण गोपाल, एसडीएम गिरजेश चौधरी, सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल जयवीर सिंह, एसडीओ दिनेश यादव मौजूद थे। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम बृज किशोर दूबे की मौजूदगी में 139 शिकायतें आई इसमें से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में ज्यादातर मामले राजस्व व पुलिस के रहे। मौके पर तहसीलदार एके सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed