फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रुदौली के कई गांव में खसरा

रुदौली के कई गांव में खसरा

Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
रुदौली के कई गांव में खसरा
रुदौली के कई गांव में फैला खसरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुदौली (फैजाबाद)। मौसम बदलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों से लोग पीड़ित होने लगे हैं। इन दिनों खसरे के मरीजों के संख्या बढ़ गई है। इसमें ज्यादातर 4 साल से 14 साल तक के बच्चे हैं।

रुदौली तहसील के भेलसर,खैरनपुर, सिधौना में खसरे की चपेट में करीब बीस बच्चे हैं। भेलसर गांव निवासी नफीस अहमद का 16 वर्षीय, फरहान उम्र 6, तबस्सुम उम्र 8 खसरे की चपेट में है। खैरनपुर निवासी शाह आलम का 15 वर्षीय पुत्र महफूज सहित कई बच्चे पीड़ित है। सिधौना गांव में भी करीब आठ लोग खसरे से पीड़ित हैं। भेलसर गांव के करण पुत्र राम धीरज एक सप्ताह से बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। इस बीमारी का इन्क्यूबेेशन पीरियड 10 से 21 दिनों होता है। इस दौरान एंटीबायोटिक भी काम नहीं करता है। सीएचसी रुदौली के अधीक्षक डॉ. मदन बरनवाल ने बताया की खसरा फैलने की जानकारी मिली है । टीम गठित कर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed