{"_id":"5935a4a04f1c1bc11e8b45ec","slug":"149668779020-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने सामने भिड़े दो ट्रक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने सामने भिड़े दो ट्रक, दो घायल
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, दो घायल
इनायतनगर में चमनगंज बाजार के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मिल्कीपुर (फैजाबाद)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार के पास फैजाबाद-रायबरेली रोड पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे मेें दो लोगों को चोटें आई हैं। इनायतनगर पुलिस दोनों चोटहिलों का इलाज करवा कर दुर्घटना से अवरुद्ध हुए हाईवे को खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि सोमवार को शाम तक दुर्घटना स्थल पर रह रहकर जाम लगता रहा।
सोमवार सुबह करीब छह बजे फैजाबाद-रायबरेली रोड पर चमनगंज बाजार के पास फैजाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक को जगदीशपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोटहिलों का इलाज करवाया तथा वाहनों की टक्कर से अवरुद्ध हुए राष्ट्रीय मार्ग को खुलवाया। फिलहाल सोमवार की शाम को क्रेन के पहुंचने तक रोड पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। वाहनों की टक्कर से एक ट्रक के ड्राइवर विनोद कुमार यादव ग्राम पिंडारी कला थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली व दूसरे ट्रक पर बैठे वीरेंद्र शर्मा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को चोटें आई हैं।
इनसेट
मैजिक ने बाइक सवार को कुचला, घायल
सुचित्तागंज (फैजाबाद)। बस को ओवरटेक कर रही मैजिक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे सोखावां थाना पूराकलंदर निवासी करिया पुत्र मुसई बाइक से नौवाकुआं की तरफ से रायबरेली रोड पर फैजाबाद के लिए जा रहा था। अमौना गांव पार करके चंद्रभान पाठक का पुरवा पहुंचा ही था कि सामने से बस को ओवरटेक कर आ रही सवारियों से भरी मैजिक ने बाइक सवार करिया को टक्कर मार दी और भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के व राहगीरों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। पूराकलंदर थानाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला है, वाहन का पता लगाया जा रहा है।