फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फसलों में रोग प्रबंध पर शोध को एनडी विवि ने किया अनुबंध

फसलों में रोग प्रबंध पर शोध को एनडी विवि ने किया अनुबंध

Thu, 11 Apr 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
फसलों में रोग प्रबंध पर शोध को एनडी विवि ने किया अनुबंध
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने रसायन विहीन व मित्र वैक्टीरिया की मदद से फसलों में कीट व रोग प्रबंधन के साथ-साथ पौधों की वृद्धि में मिलने वाले लाभ पर शोध कार्य के लिए केंद्र सरकार के संस्थान सीएसआईआर व एनबीआरआई के साथ अनुबंध किया है।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के नवागत निदेशक शोध डॉ. एसके शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे कार्य दिवस बुधवार को एनबीआरआई में संबंधित परियोजना की मुख्य अन्वेषक व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आराधना मिश्र के साथ अनुबंध हस्ताक्षर कर शर्तों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन



इस परियोजना के कार्यरूप लेने के बाद स्वस्थ भारत अभियान को मजबूत करने में नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के हस्तक्षेप में बढ़ोत्तरी संभव हो सकेगी। निदेशक शोध डॉ. शुक्ला के अनुसार जीवाणुओं व विषाणुओं के कारण देश में तमाम नकदी व परम्परागत फसलें रोग ग्रस्त होकर अपनी उत्पादकता खो बैठती हैं। इससे हमारे किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि टमाटर में झुलसा जैसे रोग आ जाने पर प्रति वर्ष 25 से 30 प्रतिशत तक की उत्पादन हानि होती है। ऐसी स्थितियों में किसानों द्वारा झुलसा रोग से उपचार व रोकथाम के लिए भारी मात्रा में रसायनों के उपयोग का प्रतिकूल प्रभाव वातावरण पर तो पड़ता है। साथ में कृषकों को आर्थिक हानि भी उठानी पड़ती है।



यदि इस शोध परियोजना के प्रक्षेत्र परीक्षण से बेहतर परिणाम प्राप्त हुए तो वातावरण प्रदूषण से लेकर उत्पादों की गुणवत्ता तथा जैविक खेती की दिशा में यह अत्यंत महत्वपूर्ण सफलता होगी। अनुबंध होने के अवसर पर विश्वविद्यालय में परियोजना के लिए सहयोगी वैज्ञानिक डॉ. सैयद फजल अब्बास जैदी, डॉ. राजकुमार पाठक व शोध निदेशालय के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed