{"_id":"5b6f16a44f1c1be4258b45c6","slug":"141534006948-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव से पूर्व सजी-संवरी नजर आएगी रामकी पैड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव से पूर्व सजी-संवरी नजर आएगी रामकी पैड़ी
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी के विकास पर सरकार की पैनी नजर है। केंद्र सरकार के महानिदेशक पर्यटन सत्यजीत राजन ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर पर्यटन विकास की योजनाओं की अब तक की प्रगति का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने दीपोत्सव से पूर्व राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने की हिदायत भी दी। कहा कि दीपोत्सव से पहले हर हाल में राम की पैड़ी को सजाने-संवारने का काम हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व यूपी सरकार अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अयोध्या पहुंचे डीजी पर्यटन ने रामलला व कनकभवन के दरबार में माथा टेकने के बाद पर्यटन की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राम की पैड़ी, सरयू घाट, रामकथा पार्क, गुप्तारघाट का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। बारिश के बीच डीजी पर्यटन ने अयोध्या में राम की पैड़ी व सरयू घाट का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने राम की पैड़ी के सुंदरीकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद अमर उजाला से वार्ता करते हुए कहा कि राम की पैड़ी को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है। दीपोत्सव से पूर्व राम की पैड़ी के सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया। कहा कि चार माह मेें करीब 20 करोड़ के काम हो चुके हैं। फिर भी विकास कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यूपी में अयोध्या ही एक ऐसी धार्मिक नगरी है, जहां सरकार द्वारा 100 करोड़ से अधिक की विकास योजनाआें पर कार्य किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से शीर्ष पर लाना चाहती है। श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी अयोध्या की ओर आकर्षित हों, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
सरयू पर बनेगा बैराज, प्रस्ताव मंजूर
सरयू में गिर रहे नालों व राम की पैड़ी के अविरल जल प्रवाह को लेकर सरकार गंभीर है। डीजी पर्यटन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सरयू में गिर रहे नालों को लेकर नाराजगी जताई है। बताया कि शीघ्र ही ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए राम की पैड़ी के प्रवाह को अविरल किया जाएगा। साथ ही सांसद फैजाबाद द्वारा सरयू पर बैराज बनाने का भेजा गया प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया गया है। सवाल के जवाब में कहा कि आईआईटी रुड़की को भेजी गई रिपोर्ट अभी नहीं आई है। वह अपने स्तर से जल्द ही रिपोर्ट मंगाने का प्रयास करेंगे।
मार्च 2019 तक सभी योजनाएं हो जाएंगी पूरी
डीजी पर्यटन सत्यजीत राजन ने हालांकि दीपोत्सव से पूर्व पर्यटन विकास की सभी योजनाओं के पूर्ण होने पर संशय व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि मार्च 2019 तक 133 करोड़ की सभी योजनाएं लगभग पूरी हो जाएंगी। बताया कि बस अड्डे के लिए जमीन चिन्हित हो चुकी है। शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। सरयू घाट के विस्तारीकरण का काम भी अंडर प्रोसेस है। बताया कि कोरिया व भारत ने कोरियाई पार्क के विस्तारीकरण के लिए डिजाइन का चयन कर लिया है।
सीएम के कार्यक्रम को लेकर हलचल
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 14 अगस्त को अयोध्या आने वाले हैं। हालांकि सीएम दिगंबर अखाड़े के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं लेकिन अयोध्या में होने पर चल रही विभिन्न विकास और पर्यटन की परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर विभागों में हलचल है। परियोजनाओं की मॉनिटरिंग तेज की गई है।