फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू लाल निशान पार, 1

सरयू लाल निशान पार, 1

Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सरयू लाल निशान पार, 1
सरयू लाल निशान पार, खतरे में 18 गांव
विज्ञापन

फैजाबाद। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से लगातार आठ दिन में 13.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सरयू रविवार को लाल निशान 92.73 मीटर को पार कर गई है। शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.80 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। नदी का पानी एक सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सरयू का जलस्तर बढ़ने से कछार के 18 गांवों में बाढ़ का खतरा देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग व प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है। बाढ़ नियंत्रण व प्रशासन की तटबंध पर बनी सभी चौकियों पर निगरानी तेज कर दी गई है। अयोध्या-बिल्हरघाट तटबंध के निचले इलाकों में पानी चढ़ना शुरू हो गया है। सरयू के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीण पलायन कर ऊंचे स्थान पर जा रहे हैं।
शारदा, गिरजा व सरयू बैराजों से पिछले एक हफ्ते से लगातार छोड़े जा रहे पानी से सरयू के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को सरयू के जलस्तर में 17, गुरुवार को 26, शुक्रवार को 10 व शनिवार को 8 सेमी. की वृद्धि हुई। इसके साथ ही रविवार दोपहर एक बजे के बाद सरयू का जलस्तर लाल निशान 92.73 मीटर को पार कर गया है। यह क्रम अभी भी जारी है। बैराजों से अब तक 13.20 लाख क्यूसेक पानी सरयू में छोड़ने जाने के कारण अगले 60 घंटे तक पानी के बढ़ने की संभावना बनी हुई है। रविवार सुबह भी सरयू के तीनों बैराजों गिरजा, शारदा व सरयू से दो लाख 34 हजार 678 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

सरयू में बढ़ते पानी को देखकर निचले इलाकों (कछार) में दहशत का माहौल है। कछार में बसे रौनाही तटबंध के सात गांव व अयोध्या बिल्हरघाट के 11 गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अयोध्या बिल्हर घाट के कछार के मूडाडिहा सहित गांवों में पानी घुसना शुरू हो गया है। सरयू के बढ़ते जलस्तर को देख कछारवासी ऊंचे स्थान पर जाने लगे हैं। हालांकि अभी रौनाही तटबंध के कछार सुरक्षित है लेकिन जलस्तर बढ़ने के क्रम को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर सरयू के जलस्तर के बढ़ने के बाद बाढ़ नियंत्रण व प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गई है। दोनों तटबंधों पर की चौकियों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही गांवों में नाव व जानवरों को चारा पहुंचाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते में बैराजों से छोड़ा गए पानी पर एक नजर-
23 जुलाई 1.27 लाख क्यूसेक
24 जुलाई 1.46 लाख क्यूसेक
25 जुलाई 1.71 लाख क्यूसेक
26 जुलाई 2.17 लाख क्यूसेक
27 जुलाई 1.67 लाख क्यूसेक
28 जुलाई 2.58 लाख क्यूसेक
29 जुलाई 2.34 लाख क्यूसेक

इन गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा
उरदहवा, मूडाडिहा, पिपरी संग्राम, पूरे चेतन, हव्वल किता, मांझा मडना, मांझा रामपुर पुवारी, सेहरहवा, धनई का पुरवा, मांझा बलूइया, कैथीं मांझा, महगू का पुरवा, अबब्बपुर, सल्लाहपुर, सराय नासिर, सुलेमानपुर, मुजेहना


बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण सरयू का जलस्तर रविवार को दोपहर बाद लाल निशान को पार कर गया है। जलस्तर में अभी दो दिन तक वृद्धि के आसार हैं। हालांकि अभी एबी व रौनाही तटबंध पर पानी नहीं पहुंचा है। सभी चौकियों को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। सभी स्थानों की निगरानी की जा रही है। - सीएम यादव, अधीक्षण अभियंता, बाढ़ खंड फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed