{"_id":"5b5ca1af4f1c1b46748b7806","slug":"141532797359-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा आज, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा आज, तैयारियां पूर्ण
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा सेवा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरुष/महिला) संवर्ग परीक्षा की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक की। परीक्षा 29 जुलाई को आयोजित होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
कलेक्ट्रेट में शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक आयोजित होगी। जिले में 25 हजार 103 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा की पारदर्शिता, सुचित्ता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में होगी। यदि किसी परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है तो पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश प्रधानाचार्य को दिया गया है।
बताया कि कक्ष निरीक्षक सहित किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी व इलेक्ट्रॅानिक सामग्री परीक्षा कक्ष के अंदर नहीं होगी। परीक्षा केंद्र के बाहर एक क्लॉक रूम बनाकर आने वाले परीक्षार्थियों के बैग व मोबाइल जमा कराए जाएंगे, इसके लिये केंद्र व्यवस्थापक को समुचित व्यवस्था करनी होगी। परीक्षा समाप्त होने के आधा घंटा के पूर्व कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र का बंडल खोलने के समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उस समय स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षक उपस्थित रहेंगे। इस आशय का प्रमाण-पत्र देंगे कि प्रश्न पत्र का पैकेट उनके समक्ष खोला गया है। तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों से संबंधित प्रश्न पत्रों/उत्तर पुस्तिकाओं की सील्ड पैकेट रविवार को प्रात: छह बजे कोषागार के डबल लॉक से प्राप्त कर सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में रखेंगे और नौ बजे तक गोपनीय पैकेट परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षक/प्रधानाचार्यों को प्राप्त कराएंगे।
परीक्षा के गोपनीय पैकेट निकालने के समय आयोग के सहायक पर्यवेक्षक तथा समन्वयी पर्यवेक्षक कोषागार कार्यालय में मौजूद रहेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र पर्यवेक्षक द्वारा सील्ड गोपनीय पैकेट बुकिंग के लिए निर्धारित डाकघर पर संबंधित परीक्षा केंद्र के सहायक पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजे जाएंगे। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गऐ समस्त कार्मिकों को नो-रिलेशन प्रमाण-पत्र देना होगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व पर्याप्त मात्रा में पुलिस के महिला एवं पुरुष जवान की ड्यूटी लगा दी गई है हर परीक्षा केंद्र पर एक या दो महिला होमगार्ड भी लगाई गई है। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के आसपास प्रवेश पूर्ण रूप से (परीक्षार्थियों को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी फोटो स्टेट की दुकानें परीक्षा के दौरान नही खुलेंगे।
आयोग से समन्वयी पर्यवेक्षक के रूप में वीके सिंह, सहायक पर्यवेक्षक के रूप में सुधीर कुमार सिंह, नीरज कुमार व पवन कुमार को भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि परीक्षा केंद्र का जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मदन चंद दुबे, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रधानाचार्य मौजूद रहे।