फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गुरु अज्ञान तिमिर का अपने ज्ञानांजन से करता है निवारण : नृत्यगोपालदास

गुरु अज्ञान तिमिर का अपने ज्ञानांजन से करता है निवारण : नृत्यगोपालदास

Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गुरु अज्ञान तिमिर का अपने ज्ञानांजन से करता है निवारण : नृत्यगोपालदास
गुरु के अनुग्रह के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं होता : नृत्य गोपालदास
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने बुधवार को भक्तों को गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि गुरु को गुरु इसलिए कहा जाता है कि वह अज्ञान तिमिर का अपने ज्ञानांजन द्वारा बड़े ही सरलतापूर्वक निवारण कर देता है।

कहा कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं इस दिन गुरु पूजा का विधान है। गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरंभ में आती है। इस दिन से चार महीने तक परिव्राजक साधु-संत एक ही स्थान पर रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं। उन्होंने कहा कि साधना के क्षेत्र में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है क्योंकि उनके अनुग्रह के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं होता। इस दौरान उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, मणिराम दास छावनी ट्रस्ट सचिव कृपालु राम दास पंजाबी बाबा, संत जानकी दास, नरोत्तम दास, महंत राम गोपाल दास, संत बलराम दास, रामदास, रामजी दास, रामरक्षा दास, दीपक शास्त्री समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed