फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   श्रीराम बल्लभा इंटर कॉलेज में होगी जनपदीय स्काउट रैली

श्रीराम बल्लभा इंटर कॉलेज में होगी जनपदीय स्काउट रैली

Tue, 24 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम बल्लभा इंटर कॉलेज में होगी जनपदीय स्काउट रैली
फैजाबाद। स्काउट गाइड संगठन की वार्षिक आम सभा बैठक वार्षिक योजना निर्माण के साथ स्काउट भवन में संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजबहादुर सिंह चौहान और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमिता सिंह की मौजूदगी में जनपद के सभी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, स्काउट मास्टर मौजूद रहे। सर्वसम्मति से जनपदीय रैली के स्थल के रूप में श्रीराम बल्लभा इंटर कॉलेज का चयन किया गया।
विज्ञापन


जिला मुख्यायुक्त डॉ. रामसुरेश मिश्र ने बताया कि विगत वर्ष संचालित किए गए स्काउट प्रशिक्षण, जनपदीय स्काउट रैली और अन्य कार्यक्रमों की चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि बीकापुर में 4 अगस्त, मिल्कीपुर में 10 अगस्त, नगर में 30 जुलाई, सदर में 7 अगस्त, सोहावल में 9 अगस्त और रुदौली तहसील में 8 अगस्त को बैठक होगी।
विज्ञापन


बैठक में जिला संगठन आयुक्त अनूप मल्होत्रा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त और कोषाध्यक्ष विनोद मिश्र, जिला सचिव देवेंद्र तिवारी, मंडल एएसओसी अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सुधा शांडिल्य, डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. मणिशंकर त्रिपाठी, आशा सिंह, सुप्रिया सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष प्रथम द्वितीय सोपान में बीकापुर तहसील के शशांक यादव को प्रथम, सदर तहसील के रामबाबू को द्वितीय तथा मिल्कीपुर तहसील के ललित कुमार को तृतीय पुरस्कार तथा तृतीय सोपान में नगर के गौरव सिंह को डीआईओएस ने सम्मानित किया।

रक्तदान करने के लिए ललित कुमार, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, विशाल दुबे आदि को बीएसए ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, निशुल्क जल सेवा शिविर में सहयोग प्रदान करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया।


इसमें अग्रवाल सभा, परम पेस्ट्रीज, रोटरी क्लब, यूथ हॉस्टल, बेदी शुभ कार्य सेवा समिति, सोशल एक्शन फॉर प्रोग्रेसिव नेशन फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, अवध आभूषण भंडार, बजाजा परिवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed