{"_id":"59b976654f1c1bb4688b4612","slug":"141505326693-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग अनजान, एनजीओ लगा रहा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग अनजान, एनजीओ लगा रहा टीका
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
सोहावल (फैजाबाद)। सोहावल क्षेत्र के कई गांवों में एक एनजीओ की टीम लोगों को हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाकर प्रति व्यक्ति 60 रुपये वसूल रही है। अब तक तमाम लोगों का टीकाकरण हो चुका है मगर स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
बुधवार को अरथर गांव के कुछ लोगों ने एनजीओ द्वारा टीकाकरण करने का विरोध किया। इस पर रौनाही पुलिस ने टीम के दो लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है। अबनपुर गांव में बुधवार को कुछ लोग एक कथित एनजीओ का नाम बताकर ग्रामीणों को हेपेटाइटिस का टीका लगा रहे थे।
एनजीओ के लोगों ने प्रति टीका 60 रुपये शुल्क की बात कही तो अरथर गांव निवासी सुरेश सिंह ने सीएचसी प्रभारी एबी सिंह से मामले की जानकारी की। सीएचसी प्रभारी ने किसी एनजीओ द्वारा टीकाकरण कराने की जानकारी से इंकार करते हुए रौनाही पुलिस को सूचित करने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर सुरेश ने सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता से फोन पर बात की। सीएमओ ने बताया कि, किसी भी एनजीओ को टीकाकरण का निर्देश नहीं दिया गया है। इसके बाद रौनाही थाने में सूचना दी गई तो पुलिस ने टीकाकरण कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि, दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।