फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मौसम का कहर, बुखार से तीन की मौत

मौसम का कहर, बुखार से तीन की मौत

Wed, 13 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
मौसम का कहर, बुखार से तीन की मौत
वायरल की चपेट में आ रहे लोग
विज्ञापन

मवई (फैजाबाद)। मवई क्षेत्र में सोमवार रात बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र के कई अन्य लोग बुखार की चपेट में हैं। डॉक्टरों के अनुसार, तेज गर्मी और धूप के चलते लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बुखार आने पर तत्काल डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।

ग्राम बघेड़ी निवासी पूर्व प्रधान सरवन कुमार यादव के बडे़ भाई रामधीरज यादव (40) को दो दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को अचानक रामधीरज की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। वहीं, ग्राम संडवा निवासी सत्यनाम (45) को सोमवार सुबह तेज बुखार आ गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने तुरंत इलाज कराया तो शाम तक सत्यनाम ठीक हो गए मगर मंगलवार सुबह अचानक उनकी मौत हो गई। इसी तरह कुंडिरा गांव निवासी रतनलाल (50) को मंगलवार सुबह अचानक बुखार आ गया और दोपहर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बुखार आने से तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। वहीं, सीएचसी मवई के अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा का कहना है कि, इस वक्त कड़ी धूप और गर्मी से बचाव की आवश्यकता है। बुखार की शंका होते ही नजदीकी अस्पताल में दिखाएं, घरेलू नुसखे के चक्कर में नहीं पड़ें।

सर्पदंश से युवक की मौत
फैजाबाद। मवई के नौरोजपुर ग्राम निवासी विमल पाल (20) पुत्र मथुरा प्रसाद बाराबंकी के कोटवा सड़क पर अपने रिश्तेदार के यहां गया था। जहां विमल सर्पदंश का शिकार हो गया। डॉक्टर के यहां ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


मवई क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक दिन में चार लोगों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र आलोक चंद्र ने चारों लोगों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed