फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में फैजाबाद विजयी

मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में फैजाबाद विजयी

Tue, 12 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में फैजाबाद विजयी
बालिका क्रिकेट में बाराबंकी मंडल की टीम बनी उपविजेता
विज्ञापन

फैजाबाद। मंडलीय विद्यालयीय बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में फैजाबाद मंडल की टीम विजेता बनी, जबकि बाराबंकी मंडल उपविजेता रही।

इसके पहले सोमवार को बाराबंकी मंडल और मेजबान फैजाबाद टीम के बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ कनौसा कॉन्वेंट की प्रधानाचार्या सिस्टर शान्ता ने किया। फाइनल मैच बाराबंकी और मेजबान फैजाबाद की टीम के मध्य खेला गया।

फैजाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित आठ ओवरों में रिषिका के 27, अदविया के 20, विधि के 13 और मुस्कान के 10 रनों की सहायता से 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


बाराबंकी की ओर से निशा ने 3 और गुल्लाज ने 1 विकेट लिया। 116 रनों का पीछा करते हुए बाराबंकी टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और निर्धारित आठ ओवरों में निशा के 10 व गुल्लाज के 10 रनों की सहायता से 35 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद की ओर से नीलम ने 2, नेहा ने 2, अंकिता ने 2, छवि ने 2 व रिषिका ने 1 विकेट लिया। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। प्रधानाचार्या सिस्टर शान्ता, राजेश सिंह और विजेंद्र सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

तैराकी प्रतियोगिता में मंजरी ने जीता स्वर्ण पदक
फैजाबाद। वाराणसी में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता में जिले की बालिका तैराक मंजरी जायसवाल ने एक स्वर्ण व दो रजत पदक पर कब्जा जमाया। अब पदकों के अर्द्धशतक से मंजरी मात्र एक अंक दूर है।

टीम मैनेजर राजकुमार यादव ने बताया कि डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में दो दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता में फैजाबाद की मंजरी जायसवाल ने प्रतियोगिता के पहले दिन सौ मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक और दो सौ मीटर बेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक व दूसरे दिन सौ मीटर बेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त किया।

जिला तैराकी संघ के सचिव शिवकरन सिंह ने बताया कि विगत करीब तीन वर्षों में मंजरी ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में करीब 49 पदक प्राप्त कर लिए हैं।


मंजरी की इस सफलता पर आरएसओ आरपी सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, धीरेंद्र पुरुषोत्तम, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष हरिकृष्ण अरोड़ा, सचिव शिवकरन सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed