{"_id":"594576444f1c1b6d628b4948","slug":"141497724484-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को गुणवतापरक शोध के लिए किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को गुणवतापरक शोध के लिए किया प्रोत्साहित
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को गुणवत्तापरक शोध के लिए किया प्रोत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने शनिवार को सम्बद्व कॉलेजों के शोध छात्रों के साथ बैठक कर उन्हें गुणवत्तापरक शोध के लिए प्रोत्साहित किया। करीब ढाई सौ शोध छात्रों के साथ बैठक में कुलपति ने कहा कि हमें प्राचीन ग्रन्थों के रूप में अपनी सांस्कृृतिक धरोहरों को समझने और उसपर शोध करने की जरूरत है। कहा कि विषय नये नहीं होते हैं किन्तु मौलिक शोध के लिए उनमे से नये आयाम तलाशने पड़ते हैं। बैठक में वाणिज्य विषय के शोध छात्र पंकज कुमार पटवा एवं आशीष तिवारी ने शोध के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा छात्रवृृत्ति प्रदान करने की मांग रखी, हिन्दी विषय की शोध छात्रा ज्योति मौर्या एवं हनुमन्त कुमार, जीव विज्ञान के शोध छात्र अविनाश मालवीय, अंग्रेजी के शोध छात्र सुशील कुमार एवं धर्मेश श्रीवास्तव, भूगोल के शोध छात्र अनुज सिंह तथा उर्दू के शोध छात्र दीन मोहम्मद ने शोध गुणवत्ता के संदर्भ मे चर्चा की।
आवेदन की तिथियां बढ़ी
परिसर में संचालित कोर्सों के आवेदन की तिथियों को बढ़ा दिया है। कुलसचिव एसएल पाल ने बताया कि अब आवेदनकर्ता 1 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमाकर सकेंगे तथा 3 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा संशोधित तिथियों 8 एवं 9 जुलाई को कराई जाएगी। वहीं सत्र 2017-18 से प्रारंभ नए पाठयक्त्रस्मों के लिए आवेदन करने वाले छात्र 13 जुलाई तक आनलाइन फीस जमाकर 15 जुलाई 2017 तक प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 16 अथवा 17 जुलाई को कराई जाएगी। सत्र 2017-18 से परिसर में बैचलर इन फाइन आर्टस, बीवोक इन ट्रेवल एण्ड टूरिज्म, बीवोक इन जर्नलिज्म, मास्टर इन पब्लिक हेल्थ तथा पीजी डिप्लोमा इन योगाथिरैपी पाठयक्रमों को प्रारम्भ होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक है।