{"_id":"2e6123cea14a89c00d410a25720bd4e3","slug":"1327-nomination-file-for-pradhan-and-887-filing-for-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के 1327 और सदस्य के 887 परचे दाखिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के 1327 और सदस्य के 887 परचे दाखिल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली, मवई व सोहावल ब्लॉकों मे प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन के प्रथम दिन गुरुवार को भारी भीड़ रही। तीनों जगह प्रधान के 1327 और सदस्य के 887 परचे दाखिल हुए हैं।
रुदौली के 10 न्याय पंचायतों में प्रधान के 97 पदों के सापेक्ष 623 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1247 पदों के सापेक्ष 350 नामांकन दाखिल हुए।
वहीं मवई ब्लॉक मुख्यालय पर आठ न्याय पंचायतों में 55 प्रधान पदों के सापेक्ष 245 और 723 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के सापेक्ष 308 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
वही सोहावल ब्लॉक में 62 प्रधान पदों के सापेक्ष 459 और ग्राम पंचायत सदस्य के 804 पदों के सापेक्ष 239 नामांकन दाखिल किए गए।
रुदौली ब्लॉक परिसर में प्रधान व सदस्य पद के लड़ने वाले प्रत्याशियों का नामांकन गुरुवार से शुरू हो गया। ब्लॉक मुख्यालय के अंदर व बाहर भारी भीड़ रही।
ब्लॉक से लेकर तहसील तक ग्रामीणों की भीड़ शाम तक जमा रही। सड़क पर लगी भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को डंडा पटकना पड़ा।
गांवों से प्रधान पद के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। चुनाव को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह दिखाई पड़ा। अपने पति व परिवारीजनों के साथ महिलाएं भी नामांकन करने आई थीं।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों को दाखिल करते समय ही एआरओ नामाकंन पत्रों की कमियों को पूरा कराते नजर आये। सबसे ज्यादा दिक्कत सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने में आई।
प्रधान के उम्मीदवारों से नोटरी शपथ पत्र लिए जा रहे थे। वही सदस्यों से कुछ टेबलों पर शपथ पत्र मांगे गए। कुछ टेबलों पर बिना शपथ पत्र के नामांकन पत्र स्वीकार किए गए।
जिससे पूरे दिन लोगों में भ्रम की स्थिति बनी रही। निर्वाचन आयोग के एक आदेश को लेकर प्रत्याशियों व एआरओ के बीच कहासुनी हुई।
निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व अन्य उम्मीदवार को जिला पंचायत का बकायेदार नहीं होना चाहिए।
जिला पंचायत का नोड्यूज न होने पर न्याय पंचायत फिरोजपुर मख्दूमी के एआरओ ने ग्राम सरायं अहमद के ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी रिहाना बानो, राजकुमार, जैसराम और उर्मिला से दाखिल पर्चा खारिज होने की बात कही।
न्याय पंचायत कैथी के एआरओ ने ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या दो के प्रत्याशी नन्कू यादव से भी नोड्यूज न दाखिल करने पर पर्चा खारिज होने की बात कही।