फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   क्रिटिकल बूथों पर माइक्रो प्रेक्षकों की होगी तैनाती

क्रिटिकल बूथों पर माइक्रो प्रेक्षकों की होगी तैनाती

Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
क्रिटिकल बूथों पर माइक्रो प्रेक्षकों की होगी तैनाती
क्रिटिकल बूथों पर माइक्रो प्रेक्षकों की होगी तैनाती
विज्ञापन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए चुनाव आयोग ने कुछ खास चिह्नित बूथों पर माइक्रो प्रेक्षकों की तैनाती का निर्देश दिया है। इन माइक्रो प्रेक्षकों की तैनाती की कवायद निर्वाचन विभाग ने शुरू की है।

लोकसभा क्षेत्र में कुछ संवेदनशील बूथों को संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के रुप में चिह्नित किया गया है। यह ऐसे बूथ हैं जिन पर आपसी विवाद, राजनीतिक कारणों से वोट डालने या फिर विवाद की स्थिति अतीत में रही है।
विज्ञापन


प्रशासन ने नए सिरे इन बूथों को चिह्नित करने के लिए प्रशासन व पुलिस के अफसरों को लगाया। इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए आयोग ने माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मॉडल और सखी बूथों पर भी ऐसे ऑब्जर्वरों को लगाया जा सकता है। निर्देश यह भी है कि यह माइक्रो ऑब्जर्वर राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों को लगाया जाएगा।

माइक्रो प्रेक्षक मतदान केंद्र पर रहकर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। यह अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही वरिष्ठ अफसरों को देंगे। जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।

लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए मतदान कार्मिक विभाग ने इस पर कसरत शुरू की है। बताया गया है कि कर्मचारियों को सूचीबद्ध करने का कर लिया गया है। इसे फाइनल टच नहीं दिया गया है लेेकिन इनकी ड्यूटी और प्रशिक्षण का कार्य मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के बाद होगा।


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि बूथों पर माइक्रो प्रेक्षक लगाए जाने हैं। यह केंद्रों पर मौजूद रहकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते रहेंगे। किसी भी अपरिहार्य स्थिति में यह जिला निर्वाचन अधिकारी को इसकी सूचना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed