फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चिलचिलाती धूप में डायरिया का कहर, बच्चा वार्ड फुल

चिलचिलाती धूप में डायरिया का कहर, बच्चा वार्ड फुल

Thu, 11 Apr 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में डायरिया का कहर, बच्चा वार्ड फुल
अयोध्या। चिलचिलाती धूप में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार के पीड़ितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड, मेडिकल वार्ड आदि में बृहस्पतिवार को डायरिया व बुखार से पीड़ितों की भरमार रही। सप्ताह भर से ओपीडी में इस तरह के मरीजों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन



गर्मी बढ़ने के साथ खानपान और सफाई पर ध्यान न देने के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों में बीमारियों का संक्रमण होने लगा है। ऐसे में जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड, बच्चा वार्ड, फीमेल वार्ड आदि में डायरिया, बुखार, पेट दर्द आदि के मरीज भर्ती होने लगे हैं। वहीं, बच्चा वार्ड तो मरीजों से दो दिन पहले तक फुल हो गया था।
विज्ञापन



बस्ती निवासी राहुल की छह की पुत्री सुरसती को बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया। राहुल ने बताया कि तेज उल्टी-दस्त होने से स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं हुआ। तारुन निवासी अर्जुन का आठ माह का पुत्र अर्जुन भी तेज बुखार से पीड़ित था, जिसे बुधवार को भर्ती कराया गया। परिवारीजनों ने कुछ आराम होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह घोसियाना के मो आरिफ का एक साल का पुत्र मो. रहमान, नवाबगंज निवासी पवन कुमार की डेढ़ साल की पुत्री मिनी चौरसिया, बीकापुर के रोशन का दस माह का पुत्र दीपक सहित कई मरीज उल्टी-दस्त, बुखार आदि से पीड़ित भर्ती मिले। भर्ती मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के साथ-साथ ओपीडी के मेडिसिन विभाग में भी इन दिनों मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।


अस्पताल प्रशासन के अनुसार इन दिनों ओपीडी में करीब तीन सौ का इजाफा हुआ है। इनमें अधिकांश मरीज डायरिया से पीड़ित ही देखे जा रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ राम किशोर ने बताया कि प्रतिदिन सिर्फ उनके पास ओपीडी में आठ से दस मरीज डायरिया से संबंधित आ रहे हैं। इसी तरह निजी अस्पतालों में डायरिया और बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है।


जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नानक सरन ने बताया कि डायरिया से बचने के लिए साफ पेयजल का प्रयोग करें। बच्चों को पानी उबालकर पिलाएं। बाहर का खाना फास्ट फूड आदि खाने से बचें। साफ-सफाई और हाथ धुलने का विशेष ध्यान रखें। खूब पानी पिएं, गमछा आदि से सिर ढंककर निकलें। तरल पदार्थों का सेवन करें। पेट दर्द होने पर डॉक्टर से मिलें। दस्त होने पर ओआरएस घोल या नीबू पानी का प्रयोग करें।



वर्जन..
-मौसम में परिवर्तन होने से इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। संसाधन व पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं, उपचार किया जा रहा है।-डॉ. एके राय, सीएमएस जिला अस्पताल अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed