{"_id":"5c2bb990bdec2257132ab7f5","slug":"131546369424-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या महोत्सव में भी दिखी नववर्ष की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या महोत्सव में भी दिखी नववर्ष की मस्ती
विज्ञापन

अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे अयोध्या महोत्सव 2019 में नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान आयोजित नृत्य व गायन के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्या का लोगों ने लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर विद्यालय कार्यक्रम में किड्स जी प्री स्कूल व उदया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। सांध्य कालीन कार्यक्रम में अयोध्या आइडियल के प्रतिभागियों ने अपने नृत्य व गायन की हुनर का प्रदर्शन किया।
शाम को अवधी व भोजपुरी गायक विवेक पांडेय ने विवाह गीत, सोहर, गारी, नकटा जैसे पारंपरिक गीत विधाओं की प्रस्तुति दी। वाराणसी से आई सारेगामापा लिटिल चैंप की गायिका अंशिका ने अपने गीतों पर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान फैशन शो आयोजित किया गया। जिसका संयोजन नाहिद व रोहित राय जादा द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बाबा गोरखनाथ, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, रमेश सिंह ने किया।
अतिथियों ने अवधी व भोजपुरी गायक विवेक पांडेय व सारेगामा लिटिल चैंप की गायिका अंशिका सिंह शॉल उढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आकाश अग्रवाल, कृष्ण कुमार पांडेय, अमल गुप्ता, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. गोपाल नंदन समेत अन्य मौजूद रहे।