फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जनप्रतिनिधियों को अपने काम का हिसाब देना चाहिए: राज्यपाल

जनप्रतिनिधियों को अपने काम का हिसाब देना चाहिए: राज्यपाल

Tue, 14 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों को अपने काम का हिसाब देना चाहिए: राज्यपाल
जनप्रतिनिधियों को देना चाहिए काम का हिसाब
विज्ञापन

फैजाबाद। ‘देश का बढ़ता विश्वास-साफ नियत सही विकास’ प्रदर्शनी केंद्र सरकार की चार वर्ष की समीक्षा का स्वरूप है। इस प्रकार की समीक्षा सभी जनप्रतिनिधियों को करनी चाहिए। जनप्रनिधियों को अपने कार्यकाल का प्रतिवर्ष लेखा जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करना चाहिए। इससे जनप्रतिनिधियों को क्या करना चाहिए, क्या होना चाहिए समेत जो दायित्व समाज का है वह पूरा हो रहा है या नहीं इसका बोध होता है। यह बातें सोमवार को राज्यपाल रामनाईक ने कही।
वे अवध विवि में सोमवार दोपहर रीजनल आउट रीच ब्यूरो लखनऊ सूचना प्राधिकरण भारत सरकार की ओर से आयोजित की गई ‘देश का बढ़ता विश्वास-साफ नियत सही विकास’ नामक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद संतकबीर सभागार में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि 1978 में विधायक बनने के बाद से अब तक प्रतिवर्ष अपने कार्य की समीक्षा कर जनता के बीच प्रस्तुत करते हैं। उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनने के बाद भी चार वर्षों में अपनी कार्यवृत्ति जारी कर रहे हैं। कहा कि, सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। यह समाज को बहुत हद तक जागरूक करने का एक माध्यम है, लेकिन अभी भी भ्रूण हत्या, दहेज हत्या जैसे अपराधों को रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के प्रति समाज तेजी से जागरूक हो रहा है। अब तक प्रदेश के 28 में से 25 विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह हो चुका है। 15.60 लाख छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जा चुकी हैं। इसमें 7.98 लाख छात्राएं हैं। यह कुल संख्या का 51 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि 25 विश्वविद्यालयों में 1653 छात्र-छात्राओं को पदक मिले हैं। इसमें छात्राओं की संख्या 66 प्रतिशत है। यह सब महिला सशक्तिकरण के लिए शुभ संकेत है। विशिष्ट अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि चार वर्षों में 50 करोड़ से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। गांव में बिजली, शौचालय व दवाओं की आवश्यक जरूरतें लोगों की घर बैठे पूरी हो रही हैं। सरकार की ओर से 12 रुपये की बीमा योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय भी मंच पर आसीन थे। इसके पहले राज्यपाल ने अवध विश्वविद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


सफाई व योग की उपलब्धि पीएम की सकारात्मक सोच का परिणाम
राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि योग आज की कोई नहीं वस्तु नहीं है। इसके बारे में विदेशों को पूर्व से ही पता है। योग दिवस का महत्व सिर्फ इतना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 161 देशों से मिलकर अपनी बातों का सही ढंग से रखा है और इसके चलते योग दिवस का आरंभ पूरी दुनिया में हो सका है। उन्होंने केंद्र सरकार के सफाई अभियान पर कहा कि जब आज देश की अधिकांश महिलाएं अपने घरों में शौचालय को जाती हैं तो महात्मा गांधी का सपना साकार होता दिखता है। उज्ज्वला योजना के जरिए धुआं मुक्त रसोई को महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब क्षणों की बात करने का समय : कुलपति
चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए अवध विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि देश की भाग्य रचना अच्छे स्वर्णिम युग की ओर जा रही है। चार वर्षों ने हमने वर्ष की बात न करके क्षणों और मिनट की बात करनी शुरू की है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में ऐसी भी घटनाएं हुई हैं जो कि विकसित देश कई वर्षों से सोचकर भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विमुद्रीकरण इसमें से एक है। इसका असर यह हुआ है कि अब हम विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कुलपति ने खेलो इंडिया से लेकर स्टार्टअप, पीएम रिसर्च फ्लोशिप, मुद्रा सहित देश में खुलने वाले आईआईटी, आईआईएम अन्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed