{"_id":"5b6f16a74f1c1bef258b45db","slug":"131534006951-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे भूखे रहकर स्टेशन मास्टरों ने कार्य किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे भूखे रहकर स्टेशन मास्टरों ने कार्य किया
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को 24 घंटे भूखे रहकर जनपद के सभी स्टेशन मास्टरों ने कार्य किया। संगठन के फैजाबाद शाखा के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि उनकी 11 सूत्री मांगें रेल प्रशासन के समक्ष लंबित है।
इनमें एमएसीपी के तहत मिलने वाला तीसरा प्रमोशन ग्रेड 5400 रुपये, 12 घंटे का रोस्टर समाप्त करना, स्टेशन मास्टरों को संरक्षा व तनाव भत्ते का वितरण, 15 फीसदी पदों को राजपत्रित स्टेशन मास्टर के रूप में सृजित करना, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि शनिवार की हड़ताल पूर्णतया सफल रही।
फैजाबाद शाखा के मंत्री एमएन मिश्र ने बताया कि मांगों को लेकर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर शाखा अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक राममूरत, यातायात निरीक्षक दिवाकर उपाध्याय, विनोद कुमार, विजय चौबे, मोहनीश पाठक, अवनीश कुमार, रत्नेश कुमार, गिरीश कुमार, बृजेश चौरसिया आदि ने भूख हड़ताल कर विरोध जताया।