फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाउस होल्ड सर्वे की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

हाउस होल्ड सर्वे की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हाउस होल्ड सर्वे की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग
फैजाबाद। 6 से 14 वर्ष के स्कूल न जाने वाले सभी बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें स्कूलों में दाखिला कराने के लिए हाउस होल्ड सर्वे शुरू किया गया है। शिक्षामित्र से लेकर नगर पंचायत समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित एडी बेसिक तक को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन से निर्देश प्राप्त होते ही बेसिक शिक्षा महकमा भी इसमें जुट गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त से 25 अगस्त के बीच सर्वे कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


यदि 6 से 14 आयु वर्ग का कोई बच्चा किसी प्रारंभिक विद्यालय में कभी नामांकित न किया गया हो अथवा यदि नामांकन के पश्चात अनुपस्थित के कारणों की पूर्व सूचना के बिना विद्यालय से निरंतर 45 दिन या उससे अधिक अवधि में अनुपस्थित रहा हो तो ऐसे बच्चों को बिना विद्यालय का माना जाता है। इनमें लावारिस बच्चे, घुमंतू जाति के बच्चे, ढाबों पर काम करने वाले आदि शामिल रहते हैं।
विज्ञापन


कई बच्चे ऐसे होते हैं जो परिस्थितिवश शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते हैं। इन्हीं बच्चों को चिन्हित कर समस्त बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ते हुए विद्यालय में नामांकन कराने के लिए 11 अगस्त से हाउस होल्ड सर्वे शुरू किया गया है, जो 25 अगस्त तक पूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सर्वे कार्य में स्थानीय प्रशासन, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, आईसीडीएस, नगर विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग आदि को शामिल किया गया है। सर्वे का कार्य शिक्षक, शिक्षामित्रों के माध्यम से कराया जाएगा और ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सहयोग लिया जाएगा।

इसके लिए जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सुनील श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सर्वे कार्य के सत्यापन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, नगर पंचायत समन्वयक, बीआरसी समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे का संकलन जनपद स्तर पर 31 अगस्त तक किया जाएगा। पांच सितंबर तक जनपद स्तर का संकलन राज्य परियोजना कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। इसको लेकर बैठकें की जा रही हैं। शीघ्र ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक की जाएगी।


बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि स्कूल न जाने वाले 6 से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का चिन्हांकन कराकर उनका स्कूल में दाखिला कराने के लिए हाउस होल्ड सर्वे 11 अगस्त से शुरू किया गया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed