फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फूल और कांटे फिल्म का दूसरा पार्ट बनाएंगे इकबाल दुर्रानी

फूल और कांटे फिल्म का दूसरा पार्ट बनाएंगे इकबाल दुर्रानी

Fri, 10 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
फूल और कांटे फिल्म का दूसरा पार्ट बनाएंगे इकबाल दुर्रानी
फूल और कांटे का बनेगा सिक्वल
विज्ञापन

फैजाबाद। अजय देवगन, शाहरुख खान व काजल सरीखे कलाकारों को लांच करने वाले लेखक व निर्देशक डॉ. इकबाल दुर्रानी जल्द ही फूल और कांटे फिल्म के सिक्वल के साथ बॉलीवुड में लौट रहे हैं।

गुरुवार से शुरू हुए 12वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डॉ. इकबाल ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा किया। बताया कि वह चार वर्षों से धार्मिक कार्यों में लगे हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने सामवेद का उर्दू में रूपांतरण किए जाने का काम पूरा कर लिया है। फूल और कांटे फिल्म की कहानी जहां खत्म हुई थी। सिक्वल में वहीं से कहानी आगे बढ़ेगी। जल्द ही फिल्म की पटकथा लिखकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि आए डॉ. इकबाल दुर्रानी ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में बताया कि फिल्म में अभिनेता की एंट्री पहले की अपेक्षा इस बार अधिक जोरदार होगी। पहले पार्ट में अभिनेता दो बाइकों पर सवार हो पर्दे परं एंट्री करता है।

इस बार अभिनेता दो प्लेन पर सवार होकर पर्दे पर पहली बार दिखाई देगा। उन्होंने बताया है फिल्म के लिए अभिनेता का चयन किया जा चुका है। फूल और कांटे के दूसरे भाग में मिसाल दुर्रानी बतौर अभिनेता दिखेंगे।

वह बताते हैं कि फूल और कांटे की अगली कड़ी की कहानी में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक व अवाम की समस्याएं भी दिखाई देंगी। डॉ. इकबाल दुर्रानी ने कहा कि कि किसी भी दशा में फिल्मों की कहानियों को कॉपी नहीं करना चाहिए।


मौजूदा सिनेमा सिर्फ पैसा कमाने का धंधा हो गया है। जानबूझ कहानियों व गीतों में विवाद व फूहड़ता परोसी जा रही है। पूरी व्यवस्था को बदलने के लिए दर्शकों को अपना मिजाज व टेस्ट बदलना होगा। तभी बॉलीवुड की फिल्मों को पुरानी लोकप्रियता हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed