{"_id":"5b6b2c9b4f1c1b9f3e8b5ce4","slug":"131533750427-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीसी में बिजली गुल होने से जांचे ठप, मरीजों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीसी में बिजली गुल होने से जांचे ठप, मरीजों का हंगामा
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीसी में बिजली गुल होने से जांचे ठप
फैजाबाद। जिला अस्पताल में स्थित आरडीसी (क्षेत्रीय निदान केंद्र) में बुधवार सुबह अचानक बिजली गुल होने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 116 मरीजों की 2264 जांच अटक गई। मरीजों व उनके तीमारदारों ने उमस और गर्मी से परेशान होकर हंगामा शुरू कर दिया। लैब प्रभारी ने मरीजों को समझा-बुझाकर शांत किया।
जिला अस्पताल स्थित क्षेत्रीय निदान केंद्र में बुधवार को मरीज, तीमारदार से लेकर स्टाफ तक को तकनीकी खामियों से खूब जूझना पड़ा। सुबह ओपीडी में मरीज कतार में लगकर पंजीकरण करा रहे थे। करीब नौ बजे अचानक बिजली गुल हो गई। अस्पताल में जेनरेटर चलने से सेवाएं बहाल हो गईं, लेकिन क्षेत्रीय निदान केंद्र में जेनरेटर का कनेक्शन न होने से समस्या बढ़ गई। कुछ देर तक कर्मचारी बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन करीब डेढ़ घंटा गुजर गया। इस बीच करीब 100 मरीज और उनके तीमारदार एकत्र हो गए। बिजली न आने से मरीजों व उनके तीमारदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। करीब 11:30 बजे बिजली आई तो नमूने लेने का सिलसिला शुरू हुआ। 2264 जांच कराने के लिए 116 मरीजों का नमूना लिया कि फिर बिजली गुल हो गई। इस बीच मरीजों को उमस भरी गर्मी में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। दूर-दराज से आए मरीजों का समय से इलाज तो हुआ नहीं, अलबत्ता परेशानी और बढ़ गई। हालात बिगड़ते देख लैब प्रभारी ने अगले दिन जांच रिपोर्ट देने की बात कहकर किसी तरह मरीजों को समझा-बुझाकर भेजा। लैब प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि ये समस्या कोई नहीं है। जेनरेटर से आरडीसी का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। जिससे आए दिन ये समस्या आ रही है। किसी तरह देररात तक रुककर सभी मरीजों की जांच रिपोर्ट तैयार कर बृहस्पतिवार सुबह हर हाल में दी जाएगी।
घंटों जूझते रहे मरीज
स्तन कैंसर से पीड़ित बीकापुर की शांती ने बताया कि नौ बजे से लाइन लगाए खड़े हैं, लेकिन बिजली नहीं है, जिससे जांच नहीं हो पा रही है। तेज बुखार से पीड़ित खपराडीह की अंजु निषाद ने बताया कि बुखार से हालत खराब है, ऊपर से गर्मी व उमस से भी परेशानी है। पूराकलंदर के प्रवीण कुमार, गोंडा से आए श्याम सुंदर, मुमताजनगर के गनी प्रसाद, मिल्कीपुर के पवन मिश्रा, रौनाही के गंगा, रुपेश सिंह आदि जांच कराने के चक्कर में घंटों जूझते रहे और निराश होकर लौटना पड़ा।