{"_id":"5b58b4b74f1c1b50748b719e","slug":"131532540087-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने 276 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने 276 वाहनों का किया चालान
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
276 वाहनों का किया चालान
फैजाबाद। परिवहन विभाग द्वारा प्रत्येक बुधवार को चलाए जा रहे सीट बेल्ट व हेलमेट अभियान के तहत 276 वाहन चालकों का चालान किया। इनमें 224 लोग बिना हेलमेट के व 52 बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाले शामिल हैं। एआरटीओ प्रवर्तन बीके अस्थाना ने बताया कि इस अभियान के तहत बुधवार को मोहबरा, दर्शननगर, रायबरेली व सुलतानपुर रोड व रौनाही आदि क्षेत्रों में चेकिंग की गई। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई। रूट नंबर-1 अयोध्या से मऊ शिवाला मार्ग पर चलने वाले करीब दो सौ ऑटो पर किराया सूची चस्पा की गई। इससे ऑटो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर रोक लग सकेगी। इस दौरान यात्री मालकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, शैहपर किदवई समेत प्रवर्तनकर्मी मौजूद रहे।