{"_id":"5a9d86584f1c1b4f588bc05f","slug":"131520272984-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों ने दी दस्तक, बारिश के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों ने दी दस्तक, बारिश के आसार नहीं
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा के बीच छाए बादल, बारिश के आसार नहीं
फैजाबाद। मौसम ने सोमवार को एकाएक करवट बदली। तेज पछुआ हवा के साथ आसमान में बादल छा गए, लेकिन बरसात नहीं हुई। मौसम विभाग ने बारिश न होने की आशंका जताई है। कुछ दिनों से तेजी से शुष्क हुआ मौसम सोमवार को एकाएक नम दिखाई दिया। इसका कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को हुई बरसात व ओलावृष्टि का प्रभाव माना जा रहा है। इसी वजह से सोमवार को दिन में काले बादल छाए रहे। बादलों के बीच सूरज में लुका-छिपी खेलता नजर आया। हालांकि इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा, लेकिन 2.8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवा से थोड़ी ठंडक महसूस हुई। शाम तक मौसम लगभग साफ हो गया। सोमवार को आर्द्रता अधिकतम 91 प्रतिशत व न्यूनतम 33 रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने विक्षोभ का मामूली असर जिले में दिखा था, जिसकी वजह से थोड़ी बदली छाई रही। लेकिन बरसात के आसार नहीं हैं।